Rajasthan पहुंची कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल भी जाएंगे रणथम्भौर
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी परिवार के साथ रणथम्भौर पहुंच गई है। सोनिया रणथम्भौर में परिवार के साथ 9 दिसंबर को अपना 76वां जन्मदिवस मनाएंगी।
Congress की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान के रणथंभौर पहुंच गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का 9 दिसंबर को जन्मदिवस है। सोनिया अपना जन्मदिन परिवार के साथ रणथम्भौर में मनाएगी। इस दौरान प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी रणथम्भौर में ही मौजूद रहेंगे।

राहुल गांधी भी जाएंगे रणथम्भौर
Recommended Video
राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर रणथम्भौर जाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा में 8 दिसंबर को आधे दिन का विश्राम रखा गया है। बूंदी के अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी केशोरायपाटन से सुबह करीब 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से सवाई माधोपुर पहुंचेंगे। सोनिया गांधी भी परिवार के साथ सवाई माधोपुर पहुंच गई है। सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर गांधी परिवार सवाई माधोपुर में मौजूद रहेगा।

राजस्थान को लेकर होगा मंथन
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के 76वें जन्म दिवस के अवसर पर गांधी परिवार सवाई माधोपुर के रणथम्भौर में मौजूद रहेगा। माना जा रहा है कि इस दौरान गांधी परिवार राजस्थान को लेकर चर्चा कर सकता है। गुजरात और हिमाचल के चुनाव परिणाम भी आ रहे हैं। गुजरात में कांग्रेस को करारी हार मिली है। ऐसे में अब कांग्रेस हाईकमान का फोकस राजस्थान पर होगा।













Click it and Unblock the Notifications