पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बोलीं-सत्ता का दुरुपयोग कर रही अशोक गहलोत सरकार

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बोलीं-सत्ता का दुरुपयोग कर रही अशोक गहलोत सरकार

जयपुर, 3 जून। राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी बयान जारी किया है। राज ने कहा कि गहलोत सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों के विधायकों के पीछे पुलिस लगा रखी है। सरकार का यह कारनामा हैरान करने वाला है। एक-एक विधायक के पीछे पुलिस की एक-एक गाड़ी लगा दी गई है और उनका पीछा किया जा रहा है। ये पूरी तरह से सत्ता का दुरुपयोग ही है, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ।

Former CM Vasundhara Raje

घनश्याम तिवाड़ी और सुभाष चंद्रा की जीत पर जताया भरोसा

राजे ने ट्वीट किया कि राज्य सरकार द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करने के बावजूद भी घनश्याम तिवारी और सुभाष चंद्रा ही चुनाव जीतेंगे। अपने ट्वीट में वसुंधरा राजे ने लिखा कि कई विधायक पार्टी लाइन से ऊपर उठकर हमारे दोनों उम्मीदवारों को वोट देकर जरूर विजयी बनाएंगे।

पूर्व में घनश्याम तिवाड़ी को हाशिये पर ला चुकी थी वसुंधरा राजे

वर्ष 2013 में जब वसुंधरा राजे की दूसरी बार सरकार बनी। तब राजे ने घनश्याम तिवाड़ी को साइड लाइन कर दिया था। तिवाड़ी को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया। 2 साल बाद हुए मंत्रिमंडल विस्तार में भी घनश्याम तिवाड़ी को जगह नहीं दी। इसके बाद घनश्याम तिवाड़ी भी राज्य के खिलाफ मुखर हो गए थे। सदन से लेकर सड़क तक तिवाड़ी ने वसुंधरा राजे के खिलाफ धरने भी दिए। ढाई साल तक पार्टी से बाहर रहने के बाद तिवाड़ी फिर से भाजपा में लौटे। अब आलाकमान ने उन्हें राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया तो राजे घनश्याम तिवाड़ी के समर्थन में आई और उनकी जीत पर भरोसा जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+