राजस्थान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और साथी खिलाड़ियों के साथ छेड़खानी, पुलिसकर्मी के बेटे पर आरोप
जयपुर। राजस्थान में छेड़खानी का शर्मनाक मामला सामना आया है। राजस्थान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और अन्य महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। मामले को लेकर महिला खिलाड़ियों ने जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव को शिकायत दर्ज कराई है। खिलाड़ियों ने एक पुलिसकर्मी के बेटे पर ही छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

पीड़ित खिलाड़ियों ने बताया कि 4 दिसंबर को जब वो पेट्रोल पंप पर आयी थी। इस दौरान बंटी यादव उन्हें अश्लील इशारे करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो उसने दुष्कर्म करने की धमकी दी। खिलाड़ियों का आरोप है कि युवक ने पहले भी स्टेडियम में आकर उनके साथ छेड़छाड़ की थी। आरोपी का पिता और चाचा दोनों पुलिस में है।
खिलाड़ियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications