जयपुर में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मिला, आरयूएचएस के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

जयपुर, 1 अगस्त। राजस्थान के जयपुर में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज सामने आया है। मरीज को आरयूएचएस के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। दिल्ली और केरला के बाद राजधानी जयपुर में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मिला है। मंकीपॉक्स को लेकर राजस्थान में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। केंद्र सरकार ने भी इसे लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है।

monkypox suspect

मरीज में मिले संक्रमण के लक्षण

आरयूएचएस के अधीक्षक डॉ अजीत सिंह का कहना है कि इस मरीज को किशनगढ़ से रेफर किया गया है। मरीज के शरीर पर लाल चकत्ते दिखाई दे रहे हैं। मंकीपॉक्स में भी आमतौर पर मरीज में ऐसे ही लक्षण दिखाई देते हैं। एहतियात के तौर पर मरीज के सैंपल लेकर एसएमएस मेडिकल कॉलेज के लैब में जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी लैब में भी सैंपल भेजे जाएंगे।

monkypox suspect

मंकीपॉक्स को लेकर सतर्क है प्रदेश

राजस्थान मैं मंकीपॉक्स को लेकर पूरी सतर्कता बरती बढ़ती जा रही है। प्रदेश में में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला सामने आए हैं। चिकित्सा विभाग ने इसके लिए एक विस्तृत गाइडलाइन भी जारी की है। सभी सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पतालों के चिकित्सकों को मंकीपॉक्स के लक्षण मिलने पर तुरंत मरीज को जयपुर रेफर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा एसएमएस अस्पताल और आरयूएचएस मैं अलग से आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं।

monkypox suspect

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+