Jaipur Fire Video : केमिकल से भरा टैंकर हुआ बेकाबू, ट्रेलर से टकराने के बाद आग में जिंदा जला चालक
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार सुबह केमिकल से भरा एक टैंकर बेकाबू हो गया और कई टैंकर समेत कई वाहनों से टकराने के बाद उसमें भयंकर आग गई। इस हादसे में ट्रक में सवार एक युवक जिंदा जल गया। लोग उसे चाहकर भी नहीं बचा सके। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके में अजमेर दिल्ली हाईवे पर बढ़ारना पुलिया की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह पांच बजे एक्सप्रेस हाइवे पर पीछे चल रहे ट्रक की टक्कर के बाद केमिकल से भरा टैंकर बेकाबू हो गया। टैंकर ने पहले तो सड़क किनारे खड़े मार्बल से भरे ट्रेलर से टकराया और फिर उसमें आग लग गई।

सर्विस रोड पर खड़े दो मिनी ट्रक भी आग की चपेट में आ गए। आग इतनी विकराल थी कि ट्रक में सवार युवक को केबिन से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और वह उसमें जिंदा जल गया। वह चालक बताया जा रहा है। हादसे में एक अन्य युवक भी घायल हो गया। आग की सूचना पर अग्शिमन अधिकारी मौके पर पहुंचे और आधा दर्जन दमकलों की मदद से आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया।
टैंकर के नंबर के आधार पर मालिक की तलाश
एएसआई मदन लाल के अनुसार आग से युवक बुरी तरह से जल गया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। ना ही ट्रक के केबिन में उसकी पहचान संबंधी कोई दस्तावेज मिल पाए। ट्रक के नंबरों के आधार पर मालिक की तलाश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications