CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पर FIR दर्ज, ई-टॉयलेट टेंडर दिलाने के नाम पर 6.80 करोड़ की धोखाधड़ी

जयपुर, 19 मार्च। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। वैभव गहलोत पर महाराष्ट्र के नासिक में ई-टॉयलेट टेंडर दिलाने के नाम पर 6.80 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश के बाद वैभव गहलोत सहित 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

Vaibhav Gehlot FIR

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने एक ट्वीट कर सीएम गहलोत और उनके बेटे वैभव गहलोत पर निशाना साधा है। इस ट्वीट के जरिए पूनिया ने वैभव गहलोत पर एक खबर के हवाले से घोटाले का आरोप लगाया है।

आरोप यह लगाया कि वैभव गहलोत सहित अन्य लोगों ने राजस्थान में ई- टायलेट बनाने का टेंडर दिलाने के नाम पर महाराष्ट्र के नासिक में साठगांठ करने की कोशिश की। पूरे मामले में छह करोड़ के भ्रष्टाचार की बात सामने आई है। वहीं अदालत के आदेश के बाद वैभव गहलोत 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

एनबीटी की खबर के अनुसार वैभव गहलोत के खिलाफ भ्रष्टाचार के इस मामले को लेकर नासिक के गंगापुर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में जोधपुर-अहमदाबाद के लोगों के शामिल होने के संबंध में जानकारी मिली है। वहीं घटना के खुलासे के बाद महाराष्ट्र से लेकर राजस्थान की राजनीति में भूचाल आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+