हाथियों ने केरल की हथिनी की फोटो पर माला चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि, सूंड उठाकर किया सलाम
जयपुर। राजस्थान के आमेर में हाथी गांव है जहां केरल की गर्भवती हथिनी को श्रद्धांजलि देने के लिए शोकसभा आयोजित की गई। इसकी खास बात यह रही है कि हथिनी की फोटो पर फूल-माला चढ़ाकर हाथियों ने श्रद्धांजलि दी और सूंड उठाकर उसे सलाम किया। हाथी गांव के महावतों ने केरल में हुई गर्भवती हथिनी की हत्या की भर्त्सना करते हुए कहा कि इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।

हाथी गांव में श्रद्धांजलि सभा
हाथी गांव में हाथियों के पालकों और महावतों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। उन्होंने एक टेबल पर केरल की हथिनी की फोटो रखकर उसके आगे एक पोस्टर लगाया जिस पर लिखा- केरल की गर्भवती हथिनी की हत्या पर दुख एवं अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। टेबल के पास आकर हाथियों ने फोटो पर फूल-माला अर्पित करने के बाद सूंड उठाकर हथिनी को सलामी दी। गांव के एक हाथी पालक आसिफ खान ने कहा कि जिन लोगों ने हथिनी के साथ ऐसा किया है उनकी कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं। हाथी गांव में हाथियों को हम बहुत प्रेम से रखते हैं। जिन लोगों ने केरल में बेजुबान पर अत्याचार किया है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की हम मांग करते हैं।

लॉकडाउन में हाथी पालकों पर संकट
कोरोना वायरस को रोकने के लिए देश में हुए लॉकडाउन से हाथी गांव बुरी तरह प्रभावित हुआ। हाथी पालकों का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से उनका रोजगार चौपट हो गया। उन्होंने कर्जा लेकर हाथियों का पालन-पोषण किया है। हाथियों का पेट पालने के लिए रोजाना करीब तीन हजार रुपए प्रति हाथी खर्च होता है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में वे हाथियों को अपने परिवार के सदस्य की तरह देखभाल कर रहे हैं।

केरल में हथिनी की हत्या
केरल के पलक्कड जिले में गर्भवती हथिनी की पानी में खड़े-खड़े मौत हो गई। सोशल मीडिया में पानी में खड़ी हथिनी की आखिरी तस्वीर वायरल हो गई। बताया जा रहा है कि किसी ने अनानास में विस्फोटक मिलाकर हथिनी को खिलाया जिसकी वजह से विस्फोट हुआ और उसका मुंह घायल हो गया। इस वजह से हथिनी कुछ खा-पी नहीं पा रही थी। हथिनी की मौत को लेकर पूरे देश में गुस्सा है और इस मामले की जांच चल रही है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में न्याय की जीत होगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications