जयपुर के रामगंज में 8 साल के बच्चे रेहान की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के रामगंज स्थित मोहल्ला महावतान में बाइक की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। दूसरे दिन सोमवार को बच्चे के परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

eight year old boy rehan died in accident in Ramganj Jaipur

बता दें कि दुर्घटना के बाद बाइक सवार तीन युवक भी सड़क पर गिर गए। लोगों ने युवकों को टोका, लेकिन युवक स्थानीय लोगों को धमकी दे मौके से भाग गए। पुलिस ने सोमवार को एसएमएस अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

रेहान का शव जैसे ही घर पहुंचा, स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट गया। लोग जनाजा उठाने से इनकार कर दिया और बाइक सवार आरोपियों को गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे। जिससे एक बार तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बाइक सवार युवकों के जल्द पकड़े जाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर लोग शांत हुए और शव को सुपुर्द ए खाक किया।

दूसरी कक्षा में पढ़ता था रेहान

हादसे का शिकार कक्षा द्वितीय में पढ़ने वाला रेहान मोहल्ला महावतान निवासी मोहम्मद अख्तर का मझला बेटा था। रेहान के एक छोटी बहन रूखसान नूर और बड़ा भाई मो. फरहान है। रेहान रविवार रात करीब 8.45 बजे घर के नजदीक एक दुकान पर सामान लेने गया था। लोगों ने बताया कि उसी समय एक तीन युवक बाइक को तेज रफ्तार में लहराते हुए जा रहे थे। तभी सड़क किनारे खड़ा रेहान बाइक की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर देर रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई।

Recommended Video

    जयपुर : अपराधियों की कार में मिली डॉन दाऊद इब्राहिम पर लिखी किताब, जानिए पूरा मामला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+