राजस्थान में धूलभरी आंधी, आगामी 24 घंटे में इन 10 जिलों में 50 किमी की गति से आ सकता है अंधड़

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के ​कई जिलों में मंगलवार को धूलभरी आंधी, जिससे जनजीवन खासा अस्त व्यस्त हो गया और घरों में धूल की चादर जम गई। कई जगहों पर तेज अंधड़ आया है, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जयपुर तेज अंधड़ से कई जगह टीनशैड और हॉर्डिंग्स भी उड़ गए।

Recommended Video

    राजस्थान में धूलभरी आंधी, आगामी 24 घंटे में इन 10 जिलों में 50 किमी की गति से आ सकता है अंधड़
    Dust storm in Rajasthan mosam Department warning for 10 districts

    वहीं कामकाजी और फील्ड वर्क वाले लोगों को अंधड़ से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और विजिबलिटी पर भी असर पड़ा है। आंधी की वजह से तापमान में भी मामूली गिरावट आई है। जयपुर मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में तापमान में दो से तीन डिग्री तक कमी का अनुमान जताया है।

    मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर सहित 10 जिलों में अगले 24 घंटों तक तेज अंधड़ और लू चलने की चेतावनी दी है। जयपुर मौसम विभाग ने जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, पाली, जयपुर, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर और आसपास के इलाकों में तेज अंधड़ की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में 30 से 50 किलोमीटर की गति से धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।

    Dust storm in Rajasthan mosam Department warning for 10 districts

    अंधड़ की वजह से किसानों की कटी हुई फसलों को नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि सप्ताह भर पहले आए अंधड़ और तूफान की वजह से फसलों को भारी नुकसान हुआ था। सबसे अधिक नुकसान जैसलमेर जिले में हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+