Divyakriti Singh: जयपुर की दिव्यकृति सिंह को मिलेगा Arjun Award, पिता ने घर बेचकर बेटी को बनाया घुड़सवार

Divyakriti Singh Arjuna Award: राजस्‍थान की एक और बेटी मान बढ़ाने जा रही है। नाम है दिव्यकृति सिंह। ये बेहतरीन घुड़सवार हैं। इन्‍हें साल 2024 को अर्जुन अवार्ड मिलेगा।

जयपुर की घुड़वार बेटी दिव्यकृति सिंह की सक्‍सेस स्‍टोरी हर किसी को प्रेरित करने वाली है। बेटी को घुड़सवार बनाने में पिता के संघर्ष का अंदाजा इस बात से लगा लो कि बेटी के लिए पिता विक्रम सिंह राठौड़ ने अपना घर तक बेच दिया।

Divyakriti Singh Arjun Award

बता दें कि राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार 2023 की घोषणा बुधवार को ही हुई है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है। इन्‍हीं में से एक घुड़सवार जयपुर की बेटी दिव्यकृति सिंह है, जिसे 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति अर्जुन अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

उल्‍लेखनीय है कि एशियाई खेलों में घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीतने वाली जयपुर की दिव्यकृति सिंह इस वर्ष प्रतिष्ठित पुरस्कार अजुर्न अवार्ड पाने वाली राजस्थान की एकमात्र खिलाड़ी है। गत मार्च तक इंटरनेशनल इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन द्वारा जारी ग्लोबल ड्रेसाज रैंकिं में उन्हें एशिया में नंबर एक और विश्व में नंबर 14 स्थान दिया गया था।

Divyakriti Singh Arjun Award

दिव्यकृति सिंह ने साल 2023 में गजब प्रदर्शन किया। चीन के हांग्जो में आयोजित एशियाई खेलों में सिंह ने स्वर्ण पदक जीतने वाली ड्रेसाज टीम में योगदान दिया। सऊदी अरब में अंतरराष्ट्रीय ड्रेसाज प्रतियोगिता में व्यक्तिगत एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।

बता दें कि दिव्यकृति सिंह अपने स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के के जीसस एंड मैरी कॉलेज से मनोविज्ञान की पढ़ाई के समय से ही यूरोप में (नीदरलैंड, बेल्जियम, जर्मनी, ऑस्ट्रिया) में ट्रेनिंग लेने लगी थी। वेलिंगटन-फ्लोरिडा, संयुक्त राज्य अमेरिका तक में ट्रेनिंग ली है।

Divyakriti Singh Arjun Award jaipur

सबसे कम उम्र की अर्जुन अवार्डी

जयपुर की घुड़सवार दिव्यकृति सिंह राठौड़ की उम्र 23 साल है। ये इस साल अर्जुन अवार्ड पाने वालों में सबसे कम उम्र की है। इनके पिता विक्रम सिंह राठौड़ लंबे समय तक राजस्थान पोलो संघ से जुड़े रहे हैं।

{video1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+