Gujarat Assembly Election 2022 में राजस्थानी प्रवासी होने के बावजूद भाजपा ने प्रदेश के नेताओं को रखा दूर

Gujarat Assembly Election 2022 में भाजपा ने राजस्थान से एक भी नेता को स्टार प्रचारक के तौर पर शामिल नहीं किया है। जबकि गुजरात में बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी और दक्षिण राजस्थान से आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं। बावजूद इसके पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान के नेताओं से दूरी बनाकर रखी। जबकि राजस्थान के नेता ओम माथुर लंबे समय तक गुजरात के प्रभारी रह चुके हैं। उन्हें भी पार्टी ने स्टार प्रचारक के तौर पर शामिल नहीं किया है।

modi shah

ओम माथुर 15 साल तक गुजरात के प्रभारी रहे

भाजपा नेता ओम माथुर 15 साल तक गुजरात के प्रभारी रह चुके हैं। वे पीएम मोदी और अमित शाह के करीबी नेता माने जाते हैं। गुजरात में उनकी गहरी पकड़ भी है। बावजूद इसके पार्टी ने उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया है। पिछले दिनों अमित शाह ने ओम माथुर से घर जाकर मुलाकात भी की थी। सियासी गलियारों में इसे गुजरात विधानसभा चुनाव और राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर की गई मुलाकात माना जा रहा था। माना जा रहा था पार्टी उन्हें गुजरात में किसी ने किसी भूमिका में चुनाव मैदान में उतारेगी। लेकिन पार्टी ने उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव से दूर रखा है।

om mathur

वसुंधरा राजे को भी नहीं किया शामिल

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी गुजरात चुनाव से दूर रखा गया है। पिछले चुनाव में वसुंधरा राजे बतौर मुख्यमंत्री गुजरात चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल थी। लेकिन इस बार उन्हें चुनाव से दूर रखा गया है। जबकि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट सहित अनेक नेताओं को गुजरात में चुनाव के लिए भेजा हुआ है। यह नेता गुजरात में प्रवासी राजस्थानी ऊपर फोकस कर रहे हैं। हालांकि भाजपा ने भी संगठन के स्तर पर पार्टी के कई नेताओं को गुजरात में लगाया है। लेकिन भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची से राजस्थान के नेताओं को दूर रखा है।

vasundhara raje

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+