राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा के अंतिम दर्शन करने आया युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा के अंतिम दर्शनों के लिए आया एक कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव निकला है। जयपुर की पुरानी बस्ती के रहने वाले इस कार्यकर्ता को मेडिकल टीम रविवार को अपने साथ लेकर गई है। कार्यकर्ता के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिलने के बाद भाजपा मुख्यालय पर अंतिम दर्शनों में शामिल हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं में हड़कंप मच गया। कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं ने खुद को होम क्वारंटीन भी कर लिया है।

corona Positive man attent Bhanwarlal Sharmas funeral program

जयपुर स्थित राजस्थान भाजपा मुख्यालय पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा के अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। मुख्य सचेतक महेश जोशी सहित कुछ कांग्रेस नेताओं ने भी शर्मा को भाजपा मुख्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही इस कार्यकर्ता ने कोरोना का टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद रविवार को मेडिकल टीम उन्हें घर से ले गई।

अब प्रश्न यह उठ रहा है कि जब कार्यकर्ता ने टेस्ट कराया था तो इतनी भीड़ में उसे आने की जरूरत ही क्या थी? यही नहीं बल्कि अंतिम दर्शनों में शामिल कई नेता और कार्यकर्ता 24 घंटे के दौरान कई लोगों के संपर्क में भी आ चुके हैं। ऐसे में अब मेडिकल टीम इस पेशेंट की ट्रेवल हिस्ट्री मालूम कर रही है कि यह किन-किन लोगों के संपर्क में आया है।

पंडित भंवर लाल शर्मा का निधन
राजस्थान के भाजपा दिग्गत नेता भंवरलाल शर्मा का शुक्रवार शाम को 97 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। वे लम्बे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। भंवरलाल शर्मा राजस्थान से छह बार विधायक और तीन बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे थे। शनिवार को जयपुर के चांदपोल स्थित मुक्तिधाम में शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया।

भंवरलाल शर्मा का राजनैतिक जीवन परिचय
-1964 में नगर परिषद के चेयरमैन।
-1971 में किशनपोल से चुनाव लड़ा।
-1975 में आपातकाल में सत्याग्रह कर कारागार में रहे।
-1977 में हवामहल विधानसभा से चुनाव जीतकर पहली बार विधयक बने।
-1978 में पहली बार मंत्री बने। उच्च शिक्षा, स्वयत्तशासन नगरीय विकास, आवासन व खेल मंत्री बने।
-1980 से 1990 तक विधायक।
-1989 में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे।
-1990 में फिर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, स्वयत्तशासन, नगरीय विकास, आवासन व खेल मंत्री बने।
-2000 से 2002 तक तीसरी बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+