Congress President के लिए राजस्थान के 413 प्रतिनिधि करेंगे मतदान, चुनाव प्रचार शुरू
Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव का नजारा प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए देशभर में 17 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 413 प्रतिनिधि वोट डालेंगे। इनमें एक विधानसभा क्षेत्र से दो वोट होंगे। वही 13 प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों को भी वोटिंग राइट दिए गए हैं। वोटिंग सुबह 10 से 4 के बीच और सीक्रेट बैलेट के जरिए होगी। राज्यों से बैलेट बॉक्स 18 अक्टूबर को दिल्ली ले जाए जाएंगे। इसके बाद 19 अक्टूबर को वोटों की गिनती के बाद नतीजों का ऐलान होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए राजस्थान में प्रचार शुरू
मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही राजस्थान में भी कांग्रेस अध्यक्ष के लिए प्रचार शुरू हो गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के फोन प्रदेश के मतदाताओं के पास आने लगे हैं। खास बात यह है कि यह फोन मलिकार्जुन खड़गे के समर्थन में वोटिंग के लिए आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शशि थरूर के लिए उनके निजी कार्यालय का स्टाफ फोन कर रहा है। माना जा रहा है कि दोनों नेता वोट मांगने के लिए संक्षिप्त दौरे पर राजस्थान आ सकते हैं। हालांकि खड़गे को राजस्थान के सभी नेताओं का समर्थन हासिल है। राजस्थान के नेताओं द्वारा उन्हें आश्वस्त कर दिया गया है।

शशि थरूर की राजस्थान पर पकड़ कमजोर
कांग्रेस नेता शशि थरूर की राजस्थान के नेताओं पर पकड़ कमजोर होने से यहां से उन्हें बहुत ज्यादा मत मिलने की संभावना कम है। उनकी राजस्थान के नेताओं से कम ट्यूनिंग है। राजसीको चेयरमैन राजीव अरोड़ा से जरूर उनके दोस्ताना संबंध है। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खड़गे को खुला समर्थन देने के बाद शायद ही प्रदेश का कोई नेता शशि थरूर के साथ खड़ा दिखेगा। प्रदेश कांग्रेस में मतदान की कवायद यहां के पीआरओ राजेंद्र कुंपावत की देखरेख में होगी। कुंपावत के जरिए ही राजस्थान के डेलीगेट की सूची फाइनल करके दिल्ली भेजी गई है।













Click it and Unblock the Notifications