कांग्रेस की राजस्थान में बड़े बदलाव की तैयारी, सीपी जोशी बन सकते हैं मुख्यमंत्री

जयपुर, 23 अगस्त। राजस्थान की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की घोषणा के साथ ही प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव करने का मानस बना लिया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस में दो कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जा सकते है। इस पद के लिए दलित नेता रमेश चेन्निथला और ओबीसी नेता के तौर पर अशोक गहलोत का नाम सामने आ रहा है। वहीं राजस्थान में भी नेतृत्व परिवर्तन की बड़ी तैयारी है। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। सचिन पायलट राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष होंगे। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए पार्टी ने नया फार्मूला तैयार किया है। इस फार्मूले के तहत कांग्रेस आलाकमान सीपी जोशी को प्रदेश की कमान दे सकता है। सीपी जोशी राहुल गांधी के करीबी नेताओं में शुमार में हैं। सीपी जोशी राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष हैं।

cp joshi

केंद्र में कांग्रेस की स्थिति कमजोर

सूत्रों के मुताबिक केंद्र में कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। पार्टी के कई बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर जा चुके हैं। विपक्ष के तौर पर भी कांग्रेस कमजोर भूमिका में है। विपक्ष में मौजूद कई क्षेत्रीय दल कांग्रेस से बड़ी भूमिका में नजर आने लगे हैं। आप पार्टी के अरविंद केजरीवाल और टीएमसी की ममता बनर्जी सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुकाबला करते हैं। ऐसे में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी देश में पार्टी की छवि को लेकर चिंतित हैं। सोनिया गांधी चाहती हैं कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती से चुनाव मैदान में नजर आए। इसके लिए सोनिया अपने विश्वसनीय नेता अशोक गहलोत को पार्टी की कमान सौंपना चाहती हैं। सोनिया को गहलोत के नेतृत्व पर भरोसा है। राजस्थान में बदलाव के फैसले को लेकर भी अशोक गहलोत की सहमति ली जा रही है।

sachin pilot

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी

कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों 2024 को लेकर रणनीति बनाने जुट गई है। इस परिवर्तन को प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अशोक गहलोत 2024 में प्रधानमंत्री पद का उमीदवार बना सकती है। अशोक गहलोत राजनीति और मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री रहते हुए गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाएं देशभर में चर्चित हुई है। माना जा रहा है गहलोत ही मोदी के मुकाबले मजबूत होकर उभर सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की छवि सुधारने के लिए कांग्रेस आलाकमान कई बड़े फैसले लेने के मूड में है।

congress party

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+