Rajasthan में नए साल में कांग्रेस संगठन को मिलेंगे 400 ब्लॉक अध्यक्ष, युवाओं और महिलाओं को मिलेगी तरजीह

राजस्थान में नए साल में कांग्रेस संगठन को 400 नए ब्लॉक अध्यक्ष मिलेंगे। पार्टी 26 जनवरी से शुरू होने जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से पहले सभी रिक्त पदों को भरेगी। यह अभियान ब्लॉक स्तर पर आयोजित होगा।

govind singh dotasara

Rajasthan में कांग्रेस संगठन के रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू हो चुकी है। कांग्रेस संगठन में रिक्त पड़े पदों को 26 जनवरी से शुरू होने जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से पहले भरा जाएगा। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो नए साल की शुरुआत में राजस्थान कांग्रेस को 400 नए ब्लाक अध्यक्ष मिल सकते हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो नए साल की शुरुआत में ही 400 नए ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद 400 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। बताया जाता है कि ब्लॉक अध्यक्षों की सूची में महिलाओं, युवाओं, अल्पसंख्यक और एससी एसटी को भी महत्व दिया जाएगा।

ब्लॉक स्तर पर आयोजित होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

ब्लॉक स्तर पर आयोजित होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

प्रदेश में 400 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा जनवरी माह की शुरुआत में की जाने की एक बड़ी वजह यह भी है कि 26 जनवरी से शुरू हो रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ब्लॉक लेवल पर ही आयोजित होंगे। जबकि पिछले ढाई साल से ब्लॉक इकाई पूरी तरह से भंग पड़ी है। ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मंशा है कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से पहले ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाए। जिससे ब्लॉक लेवल पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किए जा सके। ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा में उदयपुर के नव संकल्प शिविर में लिए गए फैसलों का भी असर दिखाई देगा। जिसमें ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति में 50 साल से कम उम्र के युवाओं को प्राथमिकता देने के साथ महिलाओं, ओबीसी, अल्पसंख्यक, एससी एसटी वर्ग को भी मौका दिया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने डोटासरा से मांगा था खाली पदों का विवरण

राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने डोटासरा से मांगा था खाली पदों का विवरण

दिल्ली में 23 दिसंबर को हुई पार्टी की बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से प्रदेश में रिक्त चल रहे पदों का विवरण मांगा था। उसके बाद उन्हें जल्द से जल्द बढ़ने के निर्देश भी दिए गए थे।

कांग्रेस के चुनाव प्राधिकरण को पूर्व में भेजी गई थी सूची

कांग्रेस के चुनाव प्राधिकरण को पूर्व में भेजी गई थी सूची

संगठन चुनाव के दौरान कांग्रेस के चुनाव प्राधिकरण और तत्कालीन प्रदेश प्रभारी अजय माकन को प्रदेश कांग्रेश की ओर से 400 ब्लॉक अध्यक्ष के नामों की सूची भेजी गई थी। संगठन चुनाव के बाद पीसीसी मेंबर के साथ ही 400 ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा भी होनी थी। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते घोषणा रोक दी गई थी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद भी घोषणा होने की बात कही गई थी। लेकिन राजस्थान में कांग्रेस में चल रही गुटबाजी और बयानबाजी के चलते भी ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा को रोक दिया गया था। अब तक 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा नए साल में होने की बात कही जा रही है। जुलाई 2020 में सचिन पायलट कैंप की ओर से बगावत करने के बाद पार्टी आलाकमान ने प्रदेश में संगठन को भंग कर दिया था। जिसमें ब्लॉक इकाई, जिला इकाई, प्रदेश इकाई और विभाग और प्रकोष्ठों को भी भंग कर दिया गया था। तब से ही ब्लॉक समेत तमाम इकाई भंग पड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+