राजस्थान में अवैध खनन को लेकर कांग्रेस विधायक ने खोला मोर्चा, खनिज मंत्री को बताया खनन माफिया

जयपुर, 22 जुलाई। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ पार्टी के ही विधायकों के मोर्चा खोले जाने का सिलसिला लगातार जारी है। अब सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने अवैध खनन को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। भरत सिंह गहलोत सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।भरत सिंह अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज मुखर करने के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर प्रदेश में खनन माफिया पर लगाम लगाने के लिए खनिज मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।

bharat singh

पत्र में लिखी यह बात

सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने सीएम गहलोत को पत्र लिखकर कहा कि प्रदेश में अवैध खनन पर लगाम लगानी है तो खनिज मंत्री को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने लिखा कि सोरसन और गोडावण को लेकर मैं आपको अनेक पत्र लिख चुका हूँ। अवैध खनन को रोकने के लिए भरतपुर के साधु वाला ही कारगर मार्ग है तो मुझे भी इस मार्ग पर चलकर आप तक बात पहुंचनी पड़ेगी। उन्होंने भरतपुर में अवैध खनन रोकने के लिए संतों के 551 धरने का हवाला देते हुए लिखा कि अवैध खनन का सीधा सम्बन्ध गुंडागर्दी से है। यह शासन के संरक्षण के बिना सम्भव नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भरतपुर की घटना के बाद जब आप प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिला कलेक्टर और जिला प्रशासन को अवैध खनन को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रहे थे, तब खनिज मंत्री आपके साथ थे।

bharat singh

खनिज मंत्री पर साधा निशाना

विधायक भरत सिंह ने पत्र में खनिज मंत्री प्रमोद जैन भाया पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि प्रदेश का सबसे बड़ा खनन माफिया तो खुद खनिज मंत्री हैं अपने गृह जिले में अवैध खनन का रिकॉर्ड कायम कर रखा है। मंत्री जी ने बारां में छांट-छांट कर भ्रस्ट अधिकारियों को कलेक्टर, मंडल वन अधिकारी और अन्य पदों पर नियुक्ति दे रखी है। उन्होंने जंगल, जमीन, नदी, नालों पर अवैध खनन से भ्रष्टाचार मचा रखा है। बारां जिले में अवैध खनन से कई लोग मर रहे हैं।

bharat singh

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+