Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्थान: कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा का 77 वर्ष की उम्र में निधन, सीएम गहलोत ने जताया दुख

Congress MLA Bhanwar Lal Sharma राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक भंवर लाल शर्मा का निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। रविवार सुबह जयपुर में उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार को तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके शव को उनके आवास पर ले जाया गया है। उनके पार्थिव शरीर को विद्याधर नगर ब्राह्मण महासभा भवन में रखा गया था जहां पर लोग उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

Recommended Video

    Rajasthan में Congress MLA Bhawar lal sharma का निधन, ये थी बीमारी | वनइंडिया हिंदी | *News
    Bhanwar Lal Sharma

    भंवर लाल शर्मा उन राजनेताओं में रहे हैं जिनका जन्म आजादी के पहले हुआ था। 17 अप्रैल 1945 को जन्में शर्मा ने 17 साल की उम्र में ही राजनीति में प्रवेश किया था। 1962 में वह जैतसार ग्राम पंचायत के सरपंज बने। 1962 से 1982 तक 20 वर्षों तक वे सरपंच रहे। 1982 में उन्हें सरदारशहर पंचायत समिति का प्रमुख चुना गया।

    सात बार विधायक रहे भंवर लाल शर्मा ने 1985 में पहली बार लोकदल के टिकट पर विधानसभा चुनाव में ताल ठोकी थी और पहली ही बार में जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। बाद में वे जनता दल में शामिल हो गए। 1990 में वे दोबारा विधायक चुने गए।

    राजस्थान सरकार में उन्हें इंदिरा गांधी नहर परियोजना का मंत्री बनाया गया। 1996 के उपचुनाव में वह फिर से विधायक बने। इसके बाद 1998, 2003, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें जीत मिली।

    भंवर लाल शर्मा के निधन पर राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने दुख जताया है। गहलोत ने शोक प्रकट करते हुए कहा "जिस प्रकार से भंवरलाल शर्मा जी जुड़े हुए रहते थे मतदाताओं से, आम जनता से अपने क्षेत्र के विकास के लिए, अगर ऐसा ही तरीका चाहे किसी पार्टी के विधायक हो जो ये तरीका अपनाएगा वो कभी फेल नहीं हो सकता है, कामयाब होता है।"

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+