राजस्थान कांग्रेस नेता सुबह लखीमपुर खीरी तक निकालेंगे पैदल मार्च, डोटासरा के नेतृत्व में यह रहेगा कार्यक्रम

जयपुर, 6 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सियायत तेजी होती जा रही है। प्रियंका गांधी व राहुल गांधी के बाद अब राजस्थान कांग्रेस नेताओं ने भी लखीमपुर खीरी के लिए कूच करेंगे। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में सात ​अक्टूबर को कांग्रेस नेता सुबह 11 बजे राजस्थान-उत्तरप्रदेश बॉर्डर पर भरतपुर जिले में स्थित नगला बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक पैदल मार्च निकालेंगे।

congress

बुधवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं का नगला बॉर्डर पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दिनभर पैदल मार्च की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। भरतपुर के आसपास के नेताओं को इस पैदल मार्च की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि 'किसान नरसंहार में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करने एवं हत्यारों को कड़ी सजा की मांग को लेकर कल सुबह 11 बजे राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भरतपुर के ऊंचा नगला बॉर्डर से लखीमपुर खीरी के लिए पैदल मार्च करेंगे।

राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की तरह लखीमपुर खीरी पहुंचने से राजस्थान कांग्रेस नेताओं को उत्तर प्रदेश पुलिस रोक सकती है। ऐसे में राजस्थान कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी देने की भी तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस नेता आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन जारी रख सकते हैंं। बीते दिन ही कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया था।

सचिन पायलट और आचार्य प्रमोद कृष्णम को लखीमपुरखीरी पहुंचने से पहले ही यूपी पुलिस ने हिरासत में

इधर, सचिन पायलट और आचार्य प्रमोद कृष्णम को लखीमपुरखीरी पहुंचने से पहले ही यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पायलट और आचार्य प्रमोद को मुरादाबाद में धारा-144 का उल्लंघन करने का हवाला देते हुए पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पायलट ​आज गाजीपुर बॉर्डर होते हुुए लखीमपुरखीरी के लिए रवाना हुए थे। पहले पायलट को गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रक लगाकर रोका था, बाद में कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया था। रास्ते में भी कई जगह पायलट के काफिले को पुलिस ने रोका। आखिर में मुरादाबाद में सचिन पायलट को आगे जाने से रोक दिया और हिरासत में ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+