Rajasthan में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस नेताओं ने किया मतदान, पीसीसी में 393 डेलीगेट्स ने दिए वोट

Rajasthan में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाली मतदान प्रक्रिया के तहत सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मतदान हुआ। प्रदेश में साल 2000 के मतदान के 22 साल बाद पीसीसी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया गया। मतदान में कुल 414 में से 393 पीसीसी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें पीआरओ, एपीआरओ के वोट मिलाकर कुल 395 वोट डाले गए। पहला बोर्ड पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने डाला। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया है।

राजस्थान में 393 मतदाताओं ने किया मतदान

राजस्थान में 393 मतदाताओं ने किया मतदान

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राजस्थान के 414 में से 395 मतदाताओं ने मतदान किया है। सुबह 10 बजे पीआरओ राजेंद्र कुमावत ने मतपेटियां और मतपत्र की जांच कर कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया शुरू करवाई। राजस्थान में 414 पीसीसी सदस्य के तौर पर मतदाता हैं। जिनमें से पीसीसी में हुए मतदान में 393 मतदाताओं ने मतदान किया। इसके अलावा पीआरओ और एपीआरओ ने मतदान किया।

सचिन पायलट समेत इन नेताओं ने किया दिल्ली में मतदान

सचिन पायलट समेत इन नेताओं ने किया दिल्ली में मतदान

राजस्थान में कुल 414 मतदाता हैं इनमें से 393 मतदाताओं ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मतदान किया। वही बाकी नेताओं ने अपने वोट या तो जिस राज्य में वह पीआरओ एपीआरओ और बीआरओ बने थे। उसी राज्य में कास्ट किया कुछ नेताओं जिनमें सचिन पायलट, रमा पायलट, ज्योति मिर्धा, हरीश चौधरी, धीरज गुर्जर, अभिषेक मनु सिंघवी और रघु शर्मा ने दिल्ली में अपना वोट दिया।

राजस्थान के 6 नेता नहीं कर पाए मतदान

राजस्थान के 6 नेता नहीं कर पाए मतदान

राजस्थान में ऐसे 6 नेता थे जो कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना मतदान नहीं कर पाए। इनमें स्पीकर सीपी जोशी संवैधानिक पोस्ट पर होने के चलते, राघवेंद्र मिर्जा और लीला मदेरणा ने निजी कार्य के चलते, श्रवण कुमार और नारायण सिंह ने अस्वस्थ होने के चलते और वाजिब अली विदेश में होने के चलते मतदान प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए। वोटिंग के बाद पीआरओ राजेंद्र कुमावत दोनों बैलट बॉक्स लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। इन बैलेट बॉक्स को दिल्ली में स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। 19 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष की मतगणना वाले दिन अन्य राज्यों की मतपेटियों के साथ इन्हें खोला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+