Jaipur : कांग्रेस नेता की 21 वर्षीय लापता बेटी अभिलाषा अहमदाबाद में मिली, जानिए क्यों भागी घर से?
Jaipur : कांग्रेस नेता की 21 वर्षीय लापता बेटी अभिलाषा अहमदाबाद में मिली, जानिए क्यों भागी घर से?
राजस्थान की राजधानी जयपुर से गायब हुई कांग्रेस नेता की 21 वर्षीय बेटी चार दिन बाद अहमदाबाद में सकुशल मिल गई है। जयपुर पुलिस उसे लेकर अहमदाबाद से घर के लिए रवाना हो गई है। बेटी के लापता होने के बाद से ही पूरा परिवार सदमे में था।

20 नवंबर को गायब हुई थी अभिलाषा
डीसीपी ईस्ट करण शर्मा ने बताया कि कांग्रेस नेता गोपाल केसावत ने सोमवार रात को प्रताप नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि 20 नवंबर की शाम को उसकी बेटी अभिलाषा केसावत को अज्ञात ने अपहरण कर लिया। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि बेटी ने उनको फोन करके बताया था कि 'कुछ लड़के पीछा कर रहे हैं। पापा, जल्दी आ जाओ'

मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग
पिता की रिपोर्ट पर जयपुर की प्रताप नगर पुलिस ने अभिलाषा की तलाश शुरू की। उसकी तलाश में कई टीमों को आस पास के राज्यों में भेजा। साथ ही साइबर टीम की भी मदद ली। गुरुवार दोपहर दो बजे अभिलाषा के मोबाइल की लोकेशन से उसके अहमदाबाद में होने का पता चला।

सब्जी मंडी के लिए निकली थी अभिलाषा
बता दें कि अभिलाषा एनआरआई सर्किल पर स्थित सब्जी मंडी जाने की कहकर स्कूटी लेकर घर से निकली थी। उसकी स्कूटी जयपुर में एयरपोर्ट रोड पर खड़ी मिली। बेटी के लापता होने के बाद परिवार सदमे में था। पिता अगले ही दिन धरने पर बैठ गए थे। इधर, पुलिस की शुरुआती पूछताछ में कांग्रेस नेता की बेटी अभिलाषा ने बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से छोड़कर गई थी।

दिल्ली में पढ़ रही है अभिलाषा
उल्लेखनीय है कि अभिलाषा दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में बीए कर रही है। वह छुट्टियां बिताने के लिए अपने घर आई हुई थी। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट यूनियन का हिस्सा भी है। गार्गी कॉलेज के स्टूडेंट स्पोट्र्स काउंसिल की कोषाध्यक्ष है। अभिलाषा जब भी जयपुर में होती आम तौर पर हर दो-तीन दिन में सब्जी लेने एनआरआई सर्किल स्थित सब्जी मंडी जाया करती थी।












Click it and Unblock the Notifications