कांग्रेस में अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होता है, अशोक गहलोत को लेकर क्या बोले पायलट
जयपुर, 22 सितंबर। कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को लेकर तैयारी चल रही है। इसी बीच राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधा है। पायलट ने कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर एक प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया के तहत कोई भी व्यक्ति नामांकन दाखिल कर सकता है। पायलट ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर सवाल भी उठाए हैं। पायलट ने कहा कि भाजपा में जेपी नड्डा जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो उनको किस ने वोट दिया। कब उन्होंने नामांकन भरा और किन-किन लोगों ने चुनाव लड़ा। पायलट ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है। जिसमें कोई भी व्यक्ति अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर सकता है। कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होता है। इसमें हमारी पार्टी के डेलीगेट्स जिसे वोट देंगे। वही जीतकर आएगा। परिणाम के लिए हम सभी को इंतजार करना चाहिए।


इशारों इशारों में गहलोत पर साधा निशाना
सचिन पायलट ने इशारों इशारों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा है। पायलट ने कहा कि अगर कोई कह रहा है कि पद की लालसा नहीं है तो वह झूठ बोल रहा है। पॉलिटिक्स में है तो महत्वाकांक्षा होनी चाहिए। सचिन पायलट के इस बयान को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जोड़कर देखा जा रहा है। अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर भी सरगर्मियां तेज हो गई है।
Recommended Video

मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार है पायलट
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जाते हैं। सचिन पायलट ने विधानसभा चुनाव 2018 से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए जमकर मेहनत की थी। पायलट दावा करते हैं कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार उन्हीं की मेहनत का परिणाम है। सरकार बनने के बाद अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बना दिया गया। इससे खफा होकर पायलट ने अपनी ही सरकार से बगावत कर दी। हालांकि आलाकमान की समझाइश के बाद पायलट फिर से पार्टी में लौट आए। लेकिन प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच गुटबाजी जगजाहिर है। अब जब अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की चर्चा है तो राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए सचिन पायलट का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है।

राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए
राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कोच्चि में शामिल हुए। यात्रा के 14वे दिन की शुरुआत के दौरान राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट समेत कई लोग मौजूद रहे। पायलट ने यात्रा की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि आज कोच्चि में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ अधिक हौसलों के साथ बढ़ रही इस यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस की रीति-नीति जन-जन तक ले जा रहे हैं। इस यात्रा को मिल रहा भारी जनसमर्थन प्रमाण है। कांग्रेस के प्रति देश में दृढ़ विश्वास है।












Click it and Unblock the Notifications