Congress सत्ता में आई तो गुजरात में पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे, गुजरात में अशोक गहलोत का चुनावी शंखनाद

Rajasthan के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात विधानसभा के चुनाव के ऐलान से पहले ही राजस्थान में लागू जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं के सहारे चुनावी शंखनाद कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को गुजरात में कांग्रेस के चुनाव प्रचार का आगाज कर ताबड़तोड़ जनसभाओं का दौर शुरू कर दिया है। गहलोत जनसभाओं में राजस्थान की स्वास्थ्य बीमा चिरंजीवी मुफ्त दवा व जांच, मुफ्त बिजली जैसी सुविधाओं का ब्यौरा दिया है। सीएम गहलोत ने गुजरात मॉडल को खोखला बताते हुए राजस्थान की तर्ज पर गुजरात में भी सरकारी कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने का वादा किया है। गहलोत की सभाओं में काफी भीड़ उमड़ती दिखाई दी। दूसरी तरफ भाजपा का गुजरात चुनाव प्रचार का बिगुल राजस्थान के मानगढ़ धाम से बजता दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को बांसवाड़ा में आदिवासियों के प्रमुख तीर्थ स्थल मानगढ़ धाम में जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी की यह जनसभा गुजरात के चुनाव से जोड़कर देखी जा रही है। सभा में 3 राज्यों राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के हजारों आदिवासियों के शामिल होने की संभावना है।

राजस्थान की स्वास्थ्य सुविधाओं का डंका पूरे देश में बज रहा

राजस्थान की स्वास्थ्य सुविधाओं का डंका पूरे देश में बज रहा

गुजरात में जनसभाओं में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न जाने किस गुजरात मॉडल की बात करते हैं। उनका यह मॉडल खोखला है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में हमने कई बदलाव किए हैं। आज राजस्थान की स्वास्थ्य सुविधाओं का डंका पूरे देश में बज रहा है। पूरे देश ने देखा है कि प्रधानमंत्री के गुजरात में कोरोना काल में लोगों का क्या हाल हुआ। पूरे देश में इसकी आलोचना हो रही है। गहलोत ने कहा कि पूरे देश में स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने का अनुरोध करता हूँ।

गुजरात से ही सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस

गुजरात से ही सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को घर बड़ा में भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस साल कांग्रेस पूरे दमखम से गुजरात की सत्ता में वापसी करेगी। भाजपा राज में संविधान और लोकतंत्र खतरे में आ गए हैं। इन्हें बचाने का कांग्रेस ने बीड़ा उठाया है। गहलोत ने भावनात्मक तरीके से कहा कि मैं भी गुजरात में आता जाता रहूंगा। हम भाजपा की तरह नहीं है। हम बदले की भावना नहीं रखते हैं। हम जमीन पर काम करते हैं। जिसका फल हमें जनता देती है।

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया

सीएम गहलोत ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने गुजरात के कई दौरे किए। मैं भी उनके साथ था मुझे पता है कि गुजरात की जनता ने कांग्रेस को जिताने की पूरी कोशिश की थी। हमने अच्छा प्रदर्शन किया। यहां तक कि भाजपा 99 पर ही अटक गई। फिर उनके 5 साल के कार्यकाल को जनता ने देखा नहीं बल्कि झेला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+