Rajasthan के सियासी संकट के बीच सीएम गहलोत गुजरात दौरे पर, बेरोजगार युवा करेंगे सीएम का घेराव
Rajasthan में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार दोपहर गुजरात के लिए रवाना हुए। अशोक गहलोत गुजरात में विधानसभा चुनाव के वरिष्ठ ऑब्जर्वर है। मुख्यमंत्री गहलोत विशेष विमान से जयपुर से अहमदाबाद पहुंचे। सीएम गहलोत ने दोपहर 3:45 बजे हेलीकॉप्टर से पाटन के राधनपुर पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री गहलोत दो दिवसीय दौरे पर गुजरात में रहेंगे।

सीएम गहलोत अहमदाबाद में करेंगे रात्रि विश्राम
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय दौरे पर गुजरात में है। सीएम गहलोत अहमदाबाद में रात्रि विश्राम करेंगे। 18 अक्टूबर को गहलोत सुबह 10 से 12 बजे तक अहमदाबाद में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करेंगे। दोपहर 2:30 बजे बनासकांठा के धारण पहुंचकर रोड शो और जनसभा करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे गहलोत हेलीकॉप्टर से उदयपुर पहुंचेंगे। अशोक गहलोत शाम 6 बजे उदयपुर से विशेष विमान से दिल्ली के लिए निकल जाएंगे। दिल्ली में सीएम गहलोत का कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान की 19 को मतगणना होगी और परिणाम घोषित होंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली में ही मौजूद रहेंगे।

बेरोजगार संघर्ष समिति गुजरात में करेगी मुख्यमंत्री का घेराव
बेरोजगार संघर्ष समिति के संयोजक उपेन यादव के नेतृत्व में राजस्थान के विरोध का 2 अक्टूबर से ही गुजरात में डेरा डाले हुए हैं। बेरोजगारों ने गुजरात दौरे पर सीएम गहलोत के घेराव की घोषणा की है। संघर्ष समिति के संयोजक उपेन यादव ने बताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी। तब तक वे विरोध और गहलोत सरकार के खिलाफ लड़ाई करते रहेंगे।













Click it and Unblock the Notifications