कोहरे ने विमान में मचाई चीख-पुकार, लैंडिग के वक्त फटा विमान का टायर, बड़ा हादसा टला

air india
जयपुर। कोहरे का कहर 140 यात्रियों के लिए मौत का सबब बन जाता अगर विमान के पायलट ने फुर्ती और चतुराई दिखाते हुए फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग नहीं कराई होती।

दरअसल गोवाहाटी से दिल्ली की एयरइंडिया की फ्लाइट नबंर (AI889) घने कोहरे के कारण दिल्ली में लैंड नहीं कर पाया। विमान को जयपुर ले जाया ग या। उसे जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट उतरने की इजाजत भी मिल गई, लेकिन कोहरे के कारण विमान रनवे कके बजाए कीचड़ में उतारा गया। जिससे कारण विमान का अगला टायर फट गया।

टायर फटने के बाद वहां एयरपोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। पायलट ने बड़ी मशक्कत के साथ विमान को कंट्रोल किया और उस मे सवार सभी 140 यात्रियों को सुरक्षित निकाया, लेकिन रनवे पर प्लेन के खड़े हो जाने के कारण तीन इंटरनेशनल और 12 डोमेस्टिक उड़ानों में बाधा आई। हलांकि इस घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ, लेकिन लोग डरे हुए है। सभी यात्रियों को दूसरे विमान के जरिए दिल्ली पहुंचाने का काम शुरु कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+