राजस्थान को मई में मिलने वाले करीब 17 लाख टीके केंद्र सरकार ने अब तक नहीं भेजे
जयपुर, 26 मई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में आने से बचने के साथ-साथ वैक्सीन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में टीके उपलब्ध नहीं हो रहे। वेबसाइट और एप्प के जरिए वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट तक बुक नहीं हो रहे।

टीकाकरण अभियान हुआ सुस्त
समय पर कोरोना का टीका नहीं लग पाने के कारण लोग राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को कोस रहे हैं। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की मानें तो टीकाकरण अभियान सुस्त पड़ने की असली वजह केंद्र सरकार है।
16 लाख 90 टीके होने थे आवंटित
खबर है कि केंद्र सरकार को मई माह में राजस्थान को 16 लाख 90 हजार टीके आवंटित करने थे, जो अभी तक नहीं किए हैं। यही वजह है कि राजस्थान में कोरोना टीकाकरण अभियान ठप होने की कगार पर पहुंच गया है।
सीएम अशोक गहलोत ने साधा निशाना
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सभी के वैक्सीन का इंतजाम नहीं हुआ तो तीसरी लहर में अब से कई गुना बदतर हालात हो जाएंगे। हम बच्चों को बचा नहीं पाएंगे।
राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा समेत अफसरों ने आठ बार मेल भेजकर हालात से से अवगत करवाया है। इसके बावजूद केंद्र से टीके नहीं मिले। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा कहते हैं कि राज्य स्तर पर ग्लाबल टेंडर से बहुत नुकसान होगा। इसके लिए कोर्ट भी जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications