सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई बीजेपी विधायक के ड्राइवर की दबंगई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जयपुर, 17 जुलाई। राजस्थान के अलवर शहर के विधायक संजय शर्मा के ड्राइवर का टोलकर्मी से विवाद का वीडियो सामने आया है। वीडियो में मनोहरपुरा दौसा नेशनल हाइवे पर नेकवाला टोल प्लाज पर टोल लेने के लिए विधायक की कार रोकी गई। टोलकर्मी ने गाड़ी पर फास्टैग नहीं होने पर टोल माँगा। विधायक का आईकार्ड दिखाने पर टोलकर्मी ने कहा कि 17वीं विधानसभा का आई कार्ड दिखाओ। इस पर विधायक का ड्राइवर भड़क गया और उसने टोल कर्मचारी को चांटा जड़ दिया। घटना के बाद आपसी समझाइश कर विधायक की कार को रवाना किया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा तीन टोल कर्मियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है।

कार्ड दिखाने के बावजूद माँगा आई कार्ड
अलवर शहर के विधायक संजय शर्मा की कार जब टोल नाके पर पहुंची तो टोलकर्मियों को विधायक ने कार्ड दिखा दिया। इसके बाद वहां फास्टैग बनाने वाला कर्मचारी दिनेश मीणा पहुंच गया। मीणा ने कहा कार्ड तो दिखाना पड़ेगा। इस पर विवाद बढ़ गया। सूचना मिलने पर रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने तीन टोलकर्मियों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी घटना टोल के सीसी टीवी में कैद हो गई। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications