शर्मनाक : भाई-बहन की लव स्टोरी, बात तक शादी तक पहुंची तो लड़की की हत्या कर शव दफनाया

जयपुर, 24 दिसम्बर। राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां पर एक युवती और उसके मामा के लड़के बीच प्रेम प्रसंग चल रही थी। उसी के चलते युवती की हत्या हो गई।

jaipur
मीडिया से बातचीत में जयपुर डीसीपी (पूर्व) प्रहलाद कृष्णियां ने बताया कि तूंगा के रहने वाले आरोपी विक्रम (26) को गिरफ्तार लिया गया है। उस पर अपनी बुआ की बेटी की हत्या का आरोप है। उसने 21 दिसंबर को शाम 6 बजे सियाकाबास गांव में युवती की हत्या कर शव खेत में गाड़ दिया था।

मिट्‌टी में दबी हुई युवती की अगुलियां ही नजर आ रही थी। सूचना पाकर तूंगा एसएचओ रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला। उधर, मृतका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी बेटी 20 दिसंबर को देर रात किसी व्यक्ति के साथ घर में रखे 3 किलो चांदी, 3 तोला सोने के गहने और 6-7 नए कपड़ों की जोड़ी लेकर चली गई।

सुबह बेटी के गायब होने का पता चला तब घर से कुछ दूर तक सड़क तक पैदल ही जाने के पैरों के निशान मिट्‌टी में मिले। दोपहर तक सगे संबंधियों से बातचीत कर घर से गायब बेटी के बारे में पूछा। लेकिन पता नहीं चला। शाम को पुलिस ने बेटी का शव सियाकाबास में मिलने की सूचना दी।

एडिशनल डीसीपी अवनीश कुमार शर्मा के अनुसार युवती की लाश उसके मामा के खेत के पास ही दफन पाई गई थी। ऐसे में करीबी लोगों पर ही संदेह हुआ। परिवार के सदस्यों की मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली। आसपास के लोगों से पूछताछ की तब विक्रम पर संदेह हुआ।

पड़ताल में विक्रम से नजदीकियों की बात सामने आई। विक्रम को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूली। पूछताछ में विक्रम ने बताया कि तीन साल से उसके बुआ की लड़की से अफेयर चल रहा था। सात महीने पहले ही मृतका की शादी भी हो गई थी। फिर भी वह विक्रम पर शादी करने का दबाव बना रही थी।

बदनामी के डर से विक्रम इंकार कर रहा था। आखिरकार उसने फुफेरी बहन की हत्या की साजिश रची। 20 दिसंबर की रात को मृतका युवती से बातचीत कर उसे पत्नी बनाकर रखने की बात कही। उसे बहाना कर अपने दोस्त की मोटरसाइकिल से अपने गांव ले आया। फिर गला घोंटकर हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+