BL Soni Viral Audio: कौन हैं ACB के पूर्व DG बीएल सोनी, जिन्होंने पूर्व CM अशोक गहलोत पर किया बड़ा खुलासा
BL Soni on ashok Gehlot: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक (ACB) के पूर्व डीजी रहे आईपीएस बीएल सोनी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है।
वायरल ऑडियो रिटायर्ड आईपीएस बीएल सोनी ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत, राजस्थान पेपर लीक और आरपीएससी की कार्य प्रणाली को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हालांकि वनइंडिया हिंदी टीम ऑडियो बीएल सोनी के होना की पुष्टि नहीं करती है।

बीएल सोनी का 6.15 मिनट का यह ऑडियो भाजपा राजस्थान ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। सुनिए ऑडियो में बीएल सोनी क्या-क्या कह रहे हैं?
एसओजी पर क्या बोले?
राजस्थान में पेपर लीक और भर्ती हो रहे विभिन्न घोटालों से लाखों युवा हताश थे। उनमें हाल ही एसओजी द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई से आशा की किरण जगी है।
एक खास बात आज देखने को मिली है कि माननीय मुख्यमंत्री ने पूरी एसओजी की टीम को बुलाया जानकारी ली। प्रभावी कार्रवाई करने को बोला और सारे साधन उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया।
सबसे सुंदर बात सीएम ने यह कही कि जब एसओजी काम करते थके तो रात को उनको उन पीड़ित युवाओं के चेहरे नजर आने चाहिए जो कि इन घोटालों में प्रभावित हुए हैं।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर क्या बोले?
पहले ऐसा नहीं होता था। पिछली सरकार में करीब करीब सारे पेपर लीक हुए। विभिन्न बोर्ड व आरपीएससी के सदस्य व अधिकारी बार-बार पकड़े गए, लेकिन उनकी जांच को आगे नहीं बढ़ने दिया गया।
एक राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त व्यक्ति 18 लाख की रिश्वतखोरी में पकड़ा गया, जिसमें मोबाइल में सदस्यों से पेपर लीकर को लेकर हो रही संदिग्ध चैटिंग भी मिली। उसके मोबाइल में ओएमआर सीट तक मिली। जांच आगे नहीं बढ़ने दी।
उस समय या तो मीटिंग होती ही नहीं थी। गृहमंत्री का चार्ज खुद सीएम के पास था। मीटिंग होती तो भी एक उन्हीं की पार्टी के एक नेता और एक केंद्रीय मंत्री को किसी फालतू मामले में उलझाने के लिए सारी योजनाएं बनती थी। पांच साल में युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर कभी कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई गई।
उस समय माननीय कटारिया ने इस मामले को प्रभावशाली तरीके से उठाया था। विधायकों ने भी इस पर सैकड़ों प्रश्न पूछे, मगर तत्कालीन मुख्यमंत्री ने एक का भी जवाब नहीं दिया। कोई एवजी मंत्री ने जवाब दिए। इससे यह साबित होता है कि उस समय इन विषयों पर कितनी प्राथमिकता थी।
यह भी पढ़ें- BL Soni: राजस्थान के वो रिटायर्ड IPS, जो अब युवा जागृति मंच के जरिए युवाओं को दिला रहे न्याय
राजस्थान संघ लोक सेवा आयोग पर क्या बोला?
भर्ती आयोग व बोर्ड में ऐसे-ऐसे लोगों को लगाया गया, जिनसे पूरा राजस्थान शर्मसार हुआ। पूरे देश में सबसे भ्रष्टतम आयोग के रूप में इसकी पहचान होने लगी। खुद की पार्टी से चुनाव लड़े व्यक्ति जिसने चुनाव में पानी की तरह पैसा बहाया को जनता ने नकार दिया। फिर भी उसे आयोग में नियुक्ति दी गई।
ऐसे-ऐसे लोगों को आयोग का सदस्य बनाया गया, जिनके बारे में आमजन बहुत संदिग्ध छवि रखता था।
आप विश्वास नहीं करोगे कि इतने अयोग्य लोग जिनको आप संविदाकर्मी भर्ती में भी नहीं रखना चाहोगे। गहलोत के निजी व राजनीतिक स्वार्थ के चलते शीर्ष संस्थाओं की दुर्गति हुई है। राजस्थान के लाखों युवा बददुआ दे रहे हैं बेचारे। इनको देख मैं सिहर जाता हूं। मैं खुद छोटे से गांव का रहने वाला हूं, जो जिला मुख्यालय से भी 90 किलोमीटर दूर है। सोचता हूं कि मेरे टाइम में ऐसी व्यवस्था होती तो मैं शायद ही सेवा में आ सकता था।
बीएल सोनी का जीवन परिचय
- बीएल सोनी का पूरा नाम भगवान लाल सोनी है।
- ये 1 जनवरी 1963 को जोधपुर के गांव खारिया में जन्मे।
- बीएल सोनी ने आठवीं तक की पढ़ाई के सरकारी स्कूल से की।
- जोधपुर में महेश स्कूल से 9 से 12वीं तक कि पढ़ाई पूरी की।
- जोबनेर कृषि महाविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक और दिल्ली से मास्टर डिग्री हासिल की।
- बिना कोचिंग के यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करके आईपीएस बने।
- युवाओं को न्याय दिलाने के लिए 'युवा जागृति मंच' बना रखा है।












Click it and Unblock the Notifications