BL Soni: राजस्थान के वो रिटायर्ड IPS, जो अब युवा जागृति मंच के जरिए युवाओं को दिला रहे न्याय
Former IPS officer BL Soni: राजस्थान कैडर में हाल में रिटायर्ड हुए आईपीएस ऑफिसर बीएल सोनी ने नया संगठन युवा जागृति मंच बनाया है, जिसके जरिए वे पेपर लीक और भ्रष्टाचार से जुड़े मसलों पर युवाओं की आवाज उठाएंगे।
IPS BL Soni Yuwa Jagriti Manch: राजस्थान कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के बेहतरीन अफसर रहे आईपीएस बीएल सोनी अब रिटायरमेंट के बाद युवाओं को न्याय दिलाने की दिशा में अनूठा कदम उठाया है। इसके लिए उन्होंने युवा जागृति मंच बनाया है।

राजस्थान पुलिस में एसीबी के पूर्व डीजी रहे आईपीएस बीएल सोनी मीडिया से बातचीत में कहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद मेरा राजस्थान की राजनीति के मैदान में उतरने का कोई इरादा नहीं, मगर 'युवा जागृति मंच' बनाकर युवाओं को न्याय दिलाना चाहता हूं। इसकी वजह ये है कि जब मैं पुलिस सेवा में विभिन्न पदों पर रहा तब अपराधियों को बचाने के लिए मेरे पास कई लोग और फोन आते थे, जबकि पीड़ित के साथ कोई हमदर्दी नहीं दिखाता था। ऐसे में मुझे लगा कि रिटायरमेंट के बाद कुछ ऐसा किया जाए जिससे युवा पीढ़ी की मदद हो सके।
पूर्व आईपीएस बीएल सोनी कहते हैं कि उन्हें तिरंगे से प्रेरणा मिलती है। युवा जागृति मंच बनाने के लिए किसी से भी कोई आर्थिक मदद नहीं ली है। हालांकि कोई भी आकर युवाओं की मदद के लिए युवा जागृति मंच के माध्यम से सेमिनार कर सकता है।
राजस्थान तक वेबसाइट की खबर के अनुसार एसीबी के पूर्व डीजी बीएल सोनी मानते हैं कि राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में रहते उन्होंने प्रदेश में कई अफसरों को रिश्वत के आरोप में ट्रेप में किया। बडे मामलों में बड़े लोगों की दखल अंदाजी भी खूब रहती है।
पूर्व आईपीएस बीएल सोनी की जीवनी
बता दें कि बीएल सोनी का पूरा नाम भगवान लाल सोनी है। 1 जनवरी 1963 को जोधपुर के गांव खारिया में जन्मे बीएल सोनी ने आठवीं तक की पढ़ाई के सरकारी स्कूल से की। जोधपुर में महेश स्कूल से 9 से 12वीं तक कि पढ़ाई पूरी की। जोबनेर कृषि महाविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक और दिल्ली से मास्टर डिग्री हासिल की। बिना कोचिंग के यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करके आईपीएस बने।












Click it and Unblock the Notifications