Rajasthan के अलवर में जन आक्रोश यात्रा के दौरान भाजपा की महिला नेताओं ने एक दूसरे को मारे थप्पड़, देखिए वीडियो

राजस्थान में अलवर जिले के थानागाजी में जन आक्रोश यात्रा के दौरान रथ में बैठने को लेकर भाजपा की दो महिला नेता भिड़ गई। दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Rajasthan में जन आक्रोश यात्रा के दौरान जमीन पर नेताओं के बीच खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। प्रदेश के अलवर में जन आक्रोश यात्रा के दौरान भाजपा की दो महिला नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ भी जड़ दिए। मामला बढ़ जाने पर वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को बीच-बचाव करना पड़ा। दोनों महिला नेताओं के बीच यात्रा के रथ में चढ़ने को लेकर विवाद हो गया था। मामला अलवर जिले के थानागाजी का है। यात्रा से पहले भी बैठक में भाजपा के दो नेताओं में बहस हो गई थी। बहस बढ़ने पर मंडल नेता ने दूसरे नेता को धमकाया कि बाहर जाओ नहीं तो उठाकर गाड़ी में पटक दूंगा। दोनों नेताओं के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। देखिए वीडियो

jan akrosh yatra

जन आक्रोश यात्रा के रथ में बैठने को लेकर हुआ विवाद

घटना अलवर जिले के थानागाजी में 10 दिसंबर की बताई जा रही है। थानागाजी के सालोटा में जन आक्रोश यात्रा पहुंची। यहां महिला मोर्चा के संयोजक प्रियंका शर्मा और पूर्व जिला मंत्री रूबिया उपाध्याय के बीच रथ में बैठने को लेकर विवाद हो गया। रूबिया ने खुद को सीनियर लीडर बताते हुए प्रियंका पर भड़क गई। इस दौरान प्रियंका शर्मा ने कहा कि तेरी औकात दो कौड़ी की भी नहीं है। इतना सुनते ही रूबिया भड़क गई। उन्होंने प्रियंका शर्मा को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों एक दूसरे से गुत्थमगुत्था हो गई और थप्पड़ बरसाती रही। वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता थोड़ी देर तो मामला देखते रहे। उसके बाद उन्होंने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। रूबिया ने खुद को सीनियर लीडर बताते हुए कहा कि यह आग लगा रही है। इससे पूछो सीनियर में हूँ या यह है। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समझाइश कर मामला शांत कराया। प्रियंका शर्मा ने दावा किया कि यात्रा में 22 लोगों की टीम है। वह इसकी महिला संयोजक है। सालोटा में कार्यक्रम के दौरान मेरे बारे में गलत बात बोली गई। मुझे धक्का मारा। मैंने अपने बचाव में हाथ उठाया है।

jan akrosh yatra

Recommended Video

    Rajasthan के अलवर में जन आक्रोश यात्रा के दौरा भाजपा की महिला नेताओं ने एक दूसरे को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल

    बैठक में मंडल अध्यक्ष ने भाजपा नेता को बाहर जाने को कहा

    जन आक्रोश यात्रा से पहले सालोटा में सभा का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना की मौजूदगी में चल रही बैठक में मंडल अध्यक्ष श्रवण सिंह ने महंत प्रकाश दास को बीच में बोलने पर बाहर जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आप यहां से बाहर जाइए यह आपका मंडल नहीं है। जब महंत चुप नहीं हुए तो उन्होंने इतना तक कह दिया कि आप बाहर जाओ नहीं तो मैं आपको गाड़ी में पटक दूंगा। महंत प्रकाश दास ने पिछले चुनाव में थानागाजी से विधायक का टिकट मांगा था। महंत प्रकाश दास पार्टी के कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रहते हैं और राजगढ़ गद्दी के महंत हैं।

    jan akrosh yatra

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+