CM गहलोत के खरीद फरोख्त वाले बयान पर BJP प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का पलटवार, कही ये बड़ी बात

जयपुर। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भूल जाते हैं कि बहुजन समाजवादी पार्टी के 6 विधायकों को राजस्थान कांग्रेस में किसने शामिल किया है। निर्दलीयों की बैसाखी पर राजस्थान की गहलोत सरकार सत्ता में काबिज है। यह भी शायद मुख्यमंत्री गहलोत को याद नहीं।

गहलोत बोले थे लोकतंत्र की हत्या

गहलोत बोले थे लोकतंत्र की हत्या

बता दें कि सतीश पूनिया ने राजस्थान सीएम अशोक गहलोत द्वारा मध्य प्रदेश के ताजा सियासी घटनाक्रम को खुलेआम हॉर्स ट्रेडिंग, गुंडागर्दी और लोकतंत्र की हत्या वाला बताया था। यह बात गहलोत ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायकों को बाड़ाबंदी के लिए बुधवार को जयपुर भेजे जाने के दौरान कही थी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया घुटन सी महसूस कर रहे थे

ज्योतिरादित्य सिंधिया घुटन सी महसूस कर रहे थे

इस पर सतीश पूनिया ने यह भी कहा कि कांग्रेस जैसा आचरण करती है। उसका व्यवहार वर्तमान में मुस्लिम लीग जैसा दिखता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में सम्मान मिलेगा और कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया एक घुटन सी महसूस कर रहे थे।

कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे करके सत्ता प्राप्त की

कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे करके सत्ता प्राप्त की

पूनिया कहा कि मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे करके सत्ता प्राप्त की थी। उन वादों को पूरा नहीं करने के कारण जनता और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष है। इसी कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया लंबे समय से मेनिफेस्टो को लागू करने की मांग कर रहे थे और सड़कों पर उतरने की बात भी कही जा रही थी। जब उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई, तब उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया।

कांग्रेस सरकार के प्रति रोष व्याप्त

इसमें भाजपा क्या कर सकती है? इसी तरह राजस्थान में भी किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगारों को रोजगार भत्ता देने का वादा सरकार पूरा नहीं कर पा रही है। इसके अतिरिक्त भी कई झूठे वादे करके पूरे नहीं करने के कारण जनता में कांग्रेस सरकार के प्रति रोष व्याप्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+