BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष को बताया रबड़ स्टांप, गहलोत का पलटवार

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को रबड़ स्टांप बताया है। जयपुर ग्रामीण सीट से सांसद राठौड़ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे शशि थरूर की टीम द्वारा उत्तर प्रदेश में चुनाव के संचालन में अनियमितता के कथित आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जब पार्टी दो लोगों के बीच आंतरिक चुनाव ठीक से नहीं करा सकती है तो वह राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव कैसे संभाल पाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष की जरूरत होती है। लंबे समय के बाद कांग्रेस पार्टी एक परिवार से दूर नजर आ रही है। लेकिन फिर भी उसने रबड़ स्टांप तलाश लिया है। उनका आंतरिक चुनाव सिर्फ एक धोखाधड़ी और नाटक है।

शशि थरूर ने उत्तर प्रदेश में चुनाव में अनियमितता के लगाए थे आरोप

शशि थरूर ने उत्तर प्रदेश में चुनाव में अनियमितता के लगाए थे आरोप

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ ने सवाल किया कि उन्हीं की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रत्याशी ने मतदान में धांधली के आरोप लगाए हैं। जब पार्टी दो विद्वानों के बीच चुनाव नहीं करा सकती तो वह राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव कैसे संभाल सकती है। आपको बता दें शशि थरूर की प्रचार टीम ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे से हार मान ली थी। उन्होंने पार्टी के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में चुनाव के संचालन में अत्यंत गंभीर अनियमितताओं को चिन्हित किया था।

अशोक गहलोत की सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

अशोक गहलोत की सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

राज्यवर्धन राठौड़ ने राजस्थान में अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नहीं है और पुलिस आम जनता को सुरक्षा प्रदान करने के बजाय केवल राजनीतिक खुफियागिरी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और खुफिया विभागों को राजनीतिक खुफिया जानकारी जुटाने के आदेश दिए जाते हैं। उन्हें यह जानकारी एकत्र करने के आदेश दिए जाते हैं कि कौन सा विधायक किस से मिल रहा है। कौन सा मंत्री किसके साथ शाम को बैठा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था व अपराध तभी संभव है। जब गुंडे, अपराधियों, डकैतों व बलात्कारियों की प्रशासन से मिलीभगत है।

 राजस्थान में अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

राजस्थान में अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

सांसद राठौड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अपराधी राजस्थान को सुरक्षित मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार गुंडों और अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। लेकिन केंद्र सरकार उन पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं यह संदेश सभी अपराधी, गुंडों और उन्मादियों को देना चाहता हूँ कि वह अभी भी संभल जाए भाजपा की सरकार जैसे ही आएगी। उनमें से किसी को नहीं बख्शा जाएगा।

राज्यवर्धन राठौड़ के बयान पर अशोक गहलोत का पलटवार

राज्यवर्धन राठौड़ के बयान पर अशोक गहलोत का पलटवार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौड़ के बयान पर पलटवार करते हुए निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी को चाहिए कि अपना घर संभाले। ज्यादा पंचायती करना छोड़ दें। कांग्रेस की पंचायती नहीं करें। उनकी इतनी हैसियत नहीं कि वह पंचायती करने लायक भी हैं। जिन्होंने आजादी की जंग में मुखबिरी की हो। उन्हें यह शोभा नहीं देता है। बीजेपी के यह जो पहले नेता थे आरएसएस-बीजेपी के हो। इनके कई नेताओं ने तो उस जमाने में पार्लियामेंट में डिस्कशन भी हुए हैं। कई बार तो कई ऐसे लोग थे जो उस जमाने में अंग्रेजों की मुखबिरी करते थे। फ्रीडम मूवमेंट में भाग नहीं ले कर भी स्वतंत्रता सेनानी बन गए। कांग्रेस में के त्याग बलिदान कुर्बानी आजादी के पहले भी दी है और आजादी के बाद भी मोतीलाल नेहरू से लेकर अब तक जितने भी अध्यक्ष बने हैं या नेता हुए हैं। उन्होंने देश के लिए क्या-क्या नहीं किया है। मोतीलाल नेहरू ने तो अपना स्वराज भवन और आनंद भवन देश को समर्पित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+