गुजरात में राजस्थानियों को साधेंगे बीजेपी नेता, भाजपा के 108 नेताओं की टीम करेगी गुजरात में चुनाव प्रचार

BJP ने गुजरात में बसे तकरीबन 15 लाख राजस्थानियों को गुजरात विधानसभा चुनाव में साधने के लिए बड़े स्तर पर पार्टी नेताओं की ड्यूटी लगाई है। राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया 4 केंद्रीय मंत्री दो सांसद-पूर्व सांसद, सात विधायक-पूर्व विधायक को चुनाव प्रचार का टास्क दिया गया है। गुजरात के विधानसभा चुनाव प्रचार में राजस्थान समेत देशभर में पार्टी के सीनियर लीडर और केंद्रीय मंत्रियों को टीम में उतार दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी 19 अक्टूबर से 2 दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। डिफेंस एक्सपो समेत कई प्रोजेक्ट के उद्घाटन और इलेक्शन कैंपेन को मजबूती देंगे। पड़ोसी राज्य होने के कारण गुजरात में राजस्थान के चार केंद्रीय मंत्रियों गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, भूपेंद्र यादव, अर्जुन मेघवाल के अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत संगठन के 108 नेताओं को टीम बनाकर जिम्मा सौंपा गया है।

bjp rajasthan

गुजरात के इन क्षेत्रों में हैं राजस्थानी मतदाता

गुजरात के नॉर्थ गुजरात में 9 बीजेपी के संगठन जिलों में तैयार इस विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें अहमदाबाद नॉर्थ, अहमदाबाद साउथ, गांधीनगर शहर, गांधीनगर ग्रामीण, कच्छ, भुज, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली जिले शामिल हैं। इनके अलावा 8 जिलों जिनमें सूरत, बडोदरा, राजकोट, भावनगर, मेहसाणा, जामनगर, पालनपुर में बड़ी तादाद में प्रवासी राजस्थानी रहते हैं। कुल 51 शहरों में 15 लाख से ज्यादा प्रवासी राजस्थानी होने का मोटे तौर पर अनुमान है। इनमें से चार लाख आदिवासी है। जो दक्षिण राजस्थान से हैं। इन मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा ने राजस्थान के नेताओं को गुजरात भेजा है।

satish punia

गुजरात के दो बड़े जिलों में ही 5 लाख राजस्थानी

गुजरात के 2 बड़े जिलों में ही 5 लाख राजस्थानी रहते हैं। इसमें अहमदाबाद में 2.25 लाख और सूरत में 2.75 लाख से ज्यादा राजस्थानी बसे हैं। गुजरात की कुल आबादी 7 करोड 4 लाख के करीब है। इसमें लगभग 1.50 करोड़ दूसरे राज्य से आए लोग हैं। पड़ोसी राज्य होने के कारण इनमें राजस्थानियों का बड़ा आंकड़ा है। कोविड इनमें से करीब 1.75 लाख लोग गुजरात से वापस राजस्थान में आ गए थे।

gajendra singh shekhawat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+