राजस्थान में लंपी वायरस को लेकर गहलोत सरकार पर हमलावर हुई भाजपा, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कही यह बात

जयपुर, 22 सितंबर। राजस्थान में लंपी वायरस को लेकर सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लंपी वायरस को लेकर गहलोत सरकार पर हमला बोला है। शेखावत ने कहा कि प्रदेश में जब लंपी वायरस का प्रकोप गायों को लील रहा था। तब यहां के जिम्मेदार मंत्री जर्मनी में आइसक्रीम खा रहे थे। भारत सरकार का पैसा होने के बावजूद राज्य सरकार ने उसे खर्च क्यों नहीं किया। क्वारंटाइन की व्यवस्था नहीं की। लंपी वायरस के मामले में सरकार ने एक तरह से पाप किया है। अब किसानों को मुआवजा देकर उसकी भरपाई करनी चाहिए।

bjp lampi vires

राज्य सरकार अपनी नाकामी केंद्र सरकार पर थोप रही

राज्य सरकार अपनी नाकामी केंद्र सरकार पर थोप रही

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार की अपनी नाकामी केंद्र सरकार पर थोपने की पुरानी आदत रही है। कोरोना काल में भी इन्होंने यही किया और लंपी वायरस में भी ऐसा ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी गुजरात से शुरू हुई। लेकिन गुजरात सरकार ने अपने बेहतरीन प्रबंधन से लंपी वायरस पर काबू पा लिया। राजस्थान की गहलोत सरकार ने आंखें मूंद ली और अपनी नाकामी छिपाने के लिए जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर डाल रही है। सरकार को लंपी वायरस से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए किसानों को मुआवजा देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री बालियान बोले केंद्र हर संभव मदद को तैयार

केंद्रीय मंत्री बालियान बोले केंद्र हर संभव मदद को तैयार

राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने लंपी वायरस को लेकर गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। बालियान ने कहा कि राजस्थान में लंपी वायरस से लाखों गायें संक्रमित हो चुकी है। इसे लेकर सियासत की जा रही है। लंपी बीमारी की रोकथाम में गहलोत सरकार विफल रही है। अगर सरकार इसे स्वीकार करें तो केंद्र सरकार हर संभव मदद करने को तैयार है। इस दौरान बालियान ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं। केंद्र लंपी वायरस को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए तैयार है। लेकिन पहले राज्य सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+