भारत फिल्म के इस कलाकार को मिली धमकी, खत में लिखा-'कचरे में 5 करोड़...पुलिस को फोन किया तो...'

Recommended Video

    जयपुर: फिल्म डायरेक्टर बोनी कपूर, मुस्तफाराज़ सहित तीन लोगों पर ठगी का मामला दर्ज़

    जयपुर। राजधानी जयपुर में सलमान खान की फिल्म भारत में एक छोटा सा रोल प्ले करने वाले कलाकार को धमकी भरा गुमनाम खत मिला है। इस पत्र के मिलने के बाद कलाकार का परिवार डर के साये में जी रहा है। यह गुमनाम खत मकान के लेटर बॉक्स में मिला है। कलाकार ने राजस्थान के जयपुर के जवाहर नगर थाना पुलिस ने मदद मांगी है।

    Bharat film artist Rajeev Khanna got threatened letter, demanded Rs 5 crore

    एडिशनल डीसीपी ईस्ट ललित शर्मा ने बताया कि सिंधी कॉलोनी निवासी राजीव खन्ना ने मामला दर्ज करवाया कि उसके मकान में लगे लेटर बॉक्स में एक खत मिला है। इस खत में उससे पांच करोड़ रुपए मांगने व पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

    वहीं पुलिस इस मामले में राजीव खन्ना के घर व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। राजीव खन्ना को एक तीन लाइन का खत मिला है। खत में लिखा है कि भारत फिल्म के हीरो कचरे में पांच करोड़... पुलिस को फोन किया तो खैर नहीं। इस खत में किसी का नाम पता नहीं लिखा है। फिलहाल खत के आधार पर जांच की जा रही है। आपको बता दें कि पीड़ित विज्ञापन, थियेटर आॢटस्ट और सीरियल में काम करता है। हाला ही भारत फिल्म में एक छोटा सा रोल भी किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+