Bharat Jodo Yatra के राजस्थान में प्रवेश से पहले गुटबाजी पर लगाम लगाने की कवायद, जानिए पूरी वजह

Bharat Jodo Yatra के राजस्थान में प्रवेश पर कोई गुटबाजी या विवाद पैदा नहीं हो पाए। इसके लिए कांग्रेस ने यात्रा के राजस्थान में प्रवेश से पहले ही स्थितियां संभालनी शुरू कर दी है। इसके लिए भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान प्रभारी विभाकर शास्त्री सोमवार को तीन दिवसीय यात्रा पर जयपुर पहुंच रहे हैं। वह पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मंगलवार को शास्त्री प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नेताओं से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी की यात्रा 3 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी। इसे लेकर कांग्रेस भले ही दावे कर रही हो कि इससे कांग्रेसजनों और जनता में उत्साह का माहौल है। लेकिन राजस्थान सहित गुजरात एवं अन्य राज्यों में जिस तरह की गुटबाजी और नेताओं का कांग्रेस छोड़कर जाना जारी है। उससे पार्टी के दावे कमजोर दिखाई दे रहे हैं।

राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी और बयानबाजी चरम पर

राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी और बयानबाजी चरम पर

प्रदेश में हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बयानों को लेकर जबरदस्त गुटबाजी सामने आ चुकी है। विधायक वेद प्रकाश सोलंकी रामनिवास गावड़िया और आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के बीच हुई दलाल और जूते चप्पल के बयानबाजी के बाद कांग्रेस के भीतर चल रही स्थितियां उजागर हुई है। इसके अलावा जलदाय मंत्री महेश जोशी को खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की ओर से गुलाम बताने के बयान ने कांग्रेस की राजनीति में बवाल पैदा कर दिया है। जोशी की ओर से तेवर दिखाए जाने के बाद खाचरियावास ने अपना बयान वापस ले लिया है। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा पुलिस की कार्यप्रणाली पर बयान देकर चर्चित है। इससे पहले खेल मंत्री अशोक चांदना जलालत को लेकर बयान दे चुके हैं। वहीं पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह भी ब्यूरोक्रेसी के रवैए पर नाराजगी जताकर अपने तेवर दिखा चुके हैं। सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और विधायक दिव्या मदेरणा लगातार विवादित बयान दे रहे हैं।

यात्रा के दौरान बवाल का डर

यात्रा के दौरान बवाल का डर

भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़, दौसा, अलवर सहित अन्य जिलों से होते हुए गुजरेगी। इन जिलों में यह यात्रा गुर्जर बहुल इलाकों से गुजरेगी। इन क्षेत्रों के गुर्जर मतदाता सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज है। भारत जोड़ो यात्रा के असर के विपरीत गुजरात में कांग्रेस नेता हाथ को छिटककर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। ऐसे में इन जिलों में कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोई ऐसा घटनाक्रम नहीं कर दें कि कांग्रेस का प्रभाव जमाने के लिए निकल रही यह यात्रा बुरी तरह से विफल हो जाए।

 केंद्रीय नेता करेंगे प्रदेश के नेताओं से बात

केंद्रीय नेता करेंगे प्रदेश के नेताओं से बात

भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश से पहले केंद्रीय नेता प्रदेश के प्रमुख नेताओं से बात कर रहे हैं। यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि प्रदेश में गंभीर गुटबाजी के हालात में राहुल गांधी राजस्थान में प्रवेश के बाद एक दिन जयपुर आकर सभी नेताओं की बैठक ले सकते हैं। जबकि यात्रा का जयपुर से गुजरने का कोई कार्यक्रम नहीं है। प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बनेगा का मसला और एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी से कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बावजूद एकजुटता का संदेश नहीं दे पा रही है। इस स्थिति को संभालने के लिए अब सभी गुट के नेताओं से बात करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बातचीत के बाद का फीडबैक राहुल गांधी को दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+