जयपुर: नाहरगढ़ के पहाड़ों में अब नहीं सुनाई देगी बब्बर शेर सिद्धार्थ की दहाड़, बाघ के बाद शेर की मौत
जयुपर। वन्यजीव प्रेमियों की एक और दुखभरी खबर है। अब राजस्थान की राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बब्बर शेर सिद्धार्थ की दहाड़ कभी नहीं सुनाई देगी। बब्बर शेर सिद्धार्थ शांत हो गया है। बुधवार को बब्बर शेर सिद्धार्थ की भी मौत हो गई है। रात को करीब 3 बजे बब्बर शेर सिद्धार्थ की मौत हुई है। 2 दिन में एक बाघ और एक शेर की मौत हो चुकी है।

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में अब बब्बर शेर सिद्धार्थ के शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया। उसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। बता दें बब्बर शेर सिद्धार्थ को लेप्टोस्पायरोसिस होने का अंदेशा जताया जा रहा है। लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगी।
इससे 1 दिन पहले मंगलवार को बाघ रुद्र की मौत हुई थी। रूद्र बाघिन रंभा का शावक था। करीब 15 साल की मन्नतों के बाद पैदा हुए जयपुर के लाडले युवा बाघ शावक रूद्र की मौत के बाद अब बब्बर शेर सिद्धार्थ की भी मौत हो गई। सिद्धार्थ नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की शान था। पार्क में आने वाले सैलानियों के लिए सिद्धार्थ आकर्षण का केंद्र रहता था।












Click it and Unblock the Notifications