फर्जी निकली फेसबुक वाली फ्रेंड, रातभर प्यारी-प्यारी बातें करके यूं लगा गई 40 हजार का चूना

जयपुर। सोशल मीडिया के जरिए ठगी के मामले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में ठगी का शिकार राजस्थान का एक शख्स हुआ है। इसे इंग्लैंड की बेरी​ स्मिथ नाम की महिला ने 40 हजार का चूना लगा दिया। अब पीड़ित की शिकायत पर आरोपी बेरी के खिलाफ जयपुर के बनीपार्क पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Aunkar Singh of Rajasthan duped by Berry Smith of England on FB

हुआ यूं कि जयपुर के औंकार सिंह को बेरी स्मिथ नाम की महिला ने संपर्क कर पहले तो फेसबुक पर जोड़ा और उसके बाद औंकार सिंह एवं उसकी पत्नी को वाट्स एप्प पर भी ज्वाइन कर लिया। उधर से तो बेरी स्मिथ बोलती रही कि इंग्लैंड घूमने आ जाइए, इधर से ओकांर सिंह लिख रहे थे राजस्थान सुंदर हैं आप जरुर आएं। बस फिर क्या था बेरी के राजस्थान आने का प्रोग्राम बन गया।

Aunkar Singh of Rajasthan duped by Berry Smith of England on FB

जयपुर एयरपोर्ट पर रिसीव करने की बातें होने लगी। तय तारीख पर औंकार सिंह को फोन आया कि बेरी उनके लिए महंगे गिफ्ट और लैपटॉप लाई है। वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहंच चुकी है। लेकिन वे जो गिफ्ट लाई है उसकी कस्टम ड्यूटी चालीस हजार रुपए है और मैडम का कार्ड ब्लॉक हो गया है।

Aunkar Singh of Rajasthan duped by Berry Smith of England on FB

कार्ड तीन दिन बाद स्टार्ट होगा। उसके बाद आपको पेमेंट वापस मिल जाएगा। आप खाते में रुपए डाल दें। औंकार सिंह ने फोन करने वाले के अनुसार चालीस हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन तीन दिन बाद न तो बेरी स्मिथ ही जयपुर पहुंची और न ही महंगे गिफ्ट मिले। जब औंकार सिंह को ठगे जाने का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस की शरण ली। पुलिस अब पूरे प्रोसेस के बारे में औंकार सिंह से पूछताछ कर रही है। सोशल मीडिया के सभी मैसेजेज को सबूत के तौर पर काम में लिया जा रहा है। जिन नंबरों से फोन कॉल्स आए थे और जो नंबर वाट्ए एप्प पर एक्टिव हुआ था दोनों अब बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+