असमां खान : ये हैं जयपुर की सबसे यंग पार्षद, 21 की उम्र में बीए फाइनल की छात्रा ने जीता चुनाव

जयपुर। राजस्थान के छह नगर निगम में जनता ने शहरी सरकार चुन ली है। निगम चुनाव 2020 में छह में से जयपुर ग्रेटर में व जोधपुर दक्षिण में भाजपा तथा जोधपुर उत्तर व कोटा उत्तर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। कोटा दक्षिण नगर निगम में कांग्रेस व भाजपा के 36-36 पार्षद जीते हैं जबकि जयपुर हेरिटेज में कांग्रेस को 47 और भाजपा को 42 सीटें मिली हैं। इन दोनों ही सीटों पर निर्दलीय किंग मेकर की भूमिका में हैं।

Asman Khan is the youngest parshad of Jaipur Heritage Nagar Nigam

कई युवा चेहरों ने शुरू की राजनीति

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2020 में जहां कई दिग्गजों की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर लगी। वहीं, कई युवा चेहरों ने भी निगम चुनाव से सियासत में कदम रखा है। बात अगर राजधानी जयपुर की करें तो यहां जयपुर हेरिटेज नगर निगम की करें तो यहां सबसे कम उम्र की पार्षद बनने का गौरव असमां खान को प्राप्त हुआ है।

परिजनों के कहने पर लड़ा चुनाव

पहली बार चुनाव मैदान में उतरी 21 वर्षीय असमां खान ने जयपुर के है?हेरिटेज नगर निगम के वार्ड 81 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता है। बीए फाइनल की छात्रा असमा जीत बाद खुश नजर आई। राजनीति को करियर बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवार वालों के कहने पर पार्षद का चुनाव लड़ा है।

राजस्थान न​गर निगम चुनाव में

सबसे बड़ी जीत

1. आयशा सिद्दकी : जयपुर हेरिटेज नगर निगम के वार्ड 61 में कांग्रेस की टिकट पर 4593 वोटों से जीतीं।

सबसे छोटी हार

2. भावना रिचर्ड : जोधपुर उत्तर नगर निगम के वार्ड 48 में कांग्रेस की टिकट पर 1 वोट हारे।

सबसे कम उम्र की पार्षद
3. ज्योति सैनी : जयपुर ग्रेटर नगर निगम के वार्ड 92 से कांग्रेस प्रत्याशी। उम्र 21 साल
4.
असमां खान : जयपुर के हेरिटेज नगर निगम के वार्ड 81 से कांग्रेस प्रत्याशी। उम्र 21 साल

5. सबसे ज्यादा उम्र के प्रत्याशी
जोधपुर उत्तर नगर निगम के वार्ड 59 से कांग्रेस प्रत्याशी। उम्र 71 साल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+