अशोक गहलोत बोले-राजस्थान में CM बदलना होगा तो किसी को पता नहीं चलेगा, देखें VIDEO
जयपुर, 23 अप्रैल। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाएं जोरों पर हैं। यह हकीकत है या सिर्फ फसाना। ये तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा, मगर राजस्थान के मौजूदा सीएम अशोक गहलोत ने इस पर बड़ा बयान दिया है।

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जब वे 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बना तब से मैंने सोनिया गांधी को अधिकृत कर रखा है। उन्होंने मुझे सीएम बनने का मौका दिया। मेरा इस्तीफा तो स्थायी रूप से सोनिया गांधी के पास है।
सीएम गहलोत ने कहा कि जब मेरा इस्तीफा स्थायी रूप से सोनिया गांधी के पास है तो यह बात बार-बार आनी ही नहीं चाहिए कि सीएम बदल रहा है या नहीं। जब मुख्यमंत्री बदलना होगा तो किसी को कानों-कान भनक भी पड़ेगी। गहलोत बोले कि मैं दो तीन दिन से अफवाहें सुन रहा हूं। कोई अफवाह में नहीं आए। इससे लोग भ्रमित हो जाते हैं। सरकार पर भी असर पड़ता है।
गहलोत बोले कि देश में कांग्रेस का क्या हाल हो रहा है। यह हर कोई देख सकता है। यह चिंता का विषय होना चाहिए। कांग्रेस को वोट नहीं देने वाला आम नागरिक भी चाहता है कि कांग्रेस देश में मजबूत रहे।












Click it and Unblock the Notifications