Rajasthan में अशोक गहलोत का जादू बरकरार, हिमाचल में जीत से पायलट समर्थक उत्साहित
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जादू बरकरार है। सरदार शहर उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। गुजरात में कांग्रेस की करारी हार हुई है। वहीं हिमाचल में जीत से पायलट समर्थक उत्साहित हैं।
Rajasthan में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जादू बरकरार है। सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस ने सहानुभूति कार्ड के जरिए बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के पुत्र हैं। अनिल शर्मा ने मतगणना के पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रखी और जीत हासिल की है। वहीं इस सीट पर रहे त्रिकोणीय संघर्ष में भाजपा पहले तीसरे नंबर पर थी। लेकिन बाद में दूसरे स्थान पर आ गई है। आरएलपी इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रही है। आपको बता दें सरदार शहर सीट पर दिवंगत कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद उपचुनाव हुए थे। जिसमें उनके पुत्र कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा ने 26,994 मतों से जीत हासिल की है। चुनाव की कमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथ में थी। गहलोत खुद दो बार चुनाव प्रचार के लिए सरदार शहर गए थे।

गुजरात में मिली कांग्रेस को करारी हार
गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। अशोक गहलोत गुजरात चुनाव में वरिष्ठ पर्यवेक्षक थे। लेकिन राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम की वजह से वह गुजरात चुनाव पर फोकस नहीं कर पा रहे थे। राजस्थान के पूर्व मंत्री रघु शर्मा को मंत्री पद से हटाकर गुजरात का प्रभारी बनाया गया था। गुजरात में रघु शर्मा ही कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे थे। गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 19 सीट पर सिमट कर रह गई।

हिमाचल के परिणामों से पायलट समर्थकों में उत्साह
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से राजस्थान के कांग्रेस नेता उत्साहित हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर्यवेक्षक थे। हिमाचल में जीत से पायलट समाज को में उत्साह है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा के जीतने पर बधाई देकर मतदाताओं का आभार जताया है। हिमाचल के चुनाव परिणाम के बाद एक बार फिर राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग तेज हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications