जुगाड़ से भगा रहे टिड्डियों की फौज, कहीं बज रहा डीजे तो कहीं विधायक बजा रहे थाली, देखें VIDEO

जयपुर। कोरोना संकट के बीच इन दिनों राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश के कई जिले टिड्डियों से भी जूझ रहे हैं। खेतों और पेड़ पौधों को चट कर देने वाली टिड्डियों की फौज राजस्थान की राजधानी जयपुर के शहरी इलाके तक में दस्तक दे चुकी हैं। टिड्डियों से निपटने के लिए न केवल ​टिड्डी नियंत्रण दल लगातार दवाओं का छिड़काव कर रहा है। वहीं, लोग अपने स्तर पर भी टिड्डियों से लड़ रहे हैं।

अपने स्तर पर भगा रहे टिड्डियां

अपने स्तर पर भगा रहे टिड्डियां

टिड्डी ऐसा जानवर है, जो आवाज सुनकर अपना रुख मोड़ लेता है। ऐसे में लोग देशी जुगाड़ से भी टिड्डियों को अपने खेत और घरों के आस-पास से भगा रहे हैं। कहीं डीजे बजाकर तो कहीं थाली बजाकर। कई किसानों ने जुगाड़ से ऐसा यंत्र तक बना लिया, जो चौबीस घंटे बजता रहता है और टिड्डियों के हमले से बचाने में कारगर साबित हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पाकिस्तान के रेगिस्तानी इलाकों की तरफ से आईं टिड्डियों के झुंड से निपटने के एक वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें डीजे के संगीत से टिड्डियों को भगाया जा रहा है। इसे ट्विटर यूजर राहुल श्रीवास्तव ने शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि ‘डीजे सिर्फ नाच गाने के लिए ही नहीं बल्कि टिड्डी दल भगाने में भी कारगर होता है। दिन सबके बदलते हैं! आप मुंह से आवाज निकाल सकते हैं या थाली भी पीट सकते हैं।'

 ‘टिकटॉक' पर भी छाया टिड्डी भगाने वाला वीडियो

‘टिकटॉक' पर भी छाया टिड्डी भगाने वाला वीडियो

टिड्डी भगाने वाला एक वीडियो टिकटॉक पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक खाली बोतल से टीन के डिब्बे को जोड़ा गया है। साथ ही उससे कूलर की एक पंखड़ी भी अटैच है। जब हवा से पंखड़ी घूमती है तो पीछे लगे टीन के डब्बे पर खट-खट की आवाज होती है। मतलब, इस आवाज से टिड्डियों को खेत से दूर रखा जा सकता है!

 इधर, विधायक ने यूं भगाया टिड्डियों को

इधर, विधायक ने यूं भगाया टिड्डियों को

राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ से माकपा विधायक गिरधारी लाल महिया भी टिड्डियों से परेशान दिखे। ​महिला का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे गिलास से थाली बजाकर टिड्डियों को भगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+