केजरीवाल पर बरसे अन्ना, कहा मैं तो फक्कड़ इंसान, मुझे का धोखा होगा

जयपुर में भी उन्हें केजरीवाल से जुड़े सवालों से जूझना पड़े। अन्ना ने सवाल के जवाब में कहा कि अरविंद केजरीवाल से उन्हें भला क्या धोखा हो सकता है, क्योंकि वह फक्कड़ आदमी हैं, नुकसान केजरीवाल का ही होगा।
हजारे ने सिद्धराज ढढ्ढा स्मृति व्याख्यान में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं। पत्ररकारों ने अन् से सवाल किया कि केजरीवाल से आपको धोखा मिला तो ज वाब में अन्ना ने कहा कि मैं तो फक्कड़ आदमी हूं, मंदिर में रहता हूं, सब कुछ पहले जैसा ही है। उन्होंने कहा कि निष्काम भाव से काम करने वाले लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता है।
अन्ना हजारे से जब पूछा गया कि क्या केजरीवाल ने आपके अभियान के माध्यम से ऊंचाई पर पहुंचने के लिए आपका उपयोग किया तो अन्ना ने कहा कि यह कहने का क्या मतलब है। उन्होंन कहा कि मीडिया की वजह से केजरीवाल चमके है।












Click it and Unblock the Notifications