राजस्थान के नाराज बीएसपी विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा, डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस
जयपुर, 1 अगस्त। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज चल रहे बीएसपी से कांग्रेस में शामिल विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाल लिया है। दिल्ली जाने वाले नाराज विधायकों में राजेंद्र गुढ़ा, लाखन सिंह मीणा और संदीप यादव शामिल है। विधायकों की नाराजगी की दो अहम वजह बताई जा रही है। कांग्रेस में आने के 2 साल बाद साल बाद भी कोई पद नहीं मिला और विधानसभा चुनाव में टिकट मिलेगा या नहीं यह भी पक्का नहीं है। फिलहाल कांग्रेस आलाकमान डैमेज कंट्रोल में जुट गया है।

पिछले दिनों विधायकों ने जताई थी नाराजगी
बीएसपी से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराजगी जताई थी। इन विधायकों की अगुवाई कर रहे राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा था कि हम से जो वादे किए हैं। उन्हें पूरा नहीं किया गया है। सभी साथियों को सरकार में मंत्री और संसदीय सचिव बनाने का वादा किया गया था। लेकिन अब तक मुझे और 2 विधायकों को बोर्ड और निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। इनमें लाखन मीणा को न तो अब तक कोई गाड़ी मिली है और न ही ऑफिस मिला है। गुढ़ा ने कहा कि अगर कमिटमेंट पूरा नहीं होगा तो सोचना पड़ेगा। वही भरतपुर के नगर से विधायक वाजिब अली ने बीडी कल्ला पर बात नहीं सुनने के आरोप लगाए थे। वाजिब अली ने कहा था शिक्षा मंत्री उनकी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं।

कांग्रेस जुटी डैमेज कंट्रोल में
प्रदेश की सियासी गलियारों में चर्चा है कि नाराज विधायक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के उद्देश्य से दिल्ली में जमे हुए हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो राजस्थान में कुछ नया घटने के आसार हैं। क्योंकि इन दिनों राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा ने भी जोर पकड़ रखा है। विधायकों के दिल्ली दौरे को पॉलीटिकल प्रेशर का हिस्सा माना जा रहा है। मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने हाल ही में कहा था। हम कांग्रेश कल्चर के नहीं हैं। बसपा विधायकों की नाराजगी के बाद कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। गहलोत के रणनीतिकारों ने 3 विधायकों की नाराजगी देखते हुए उनकी मांगों पर चर्चा करना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस प्रभारी अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला और मुकुल वासनिक से विधायकों की मुलाकात हो सकती है।













Click it and Unblock the Notifications