अमेरिका के CA सेथ डे हिंग्गीकरन ने हिंदू धर्म से प्रभावित होकर ली भारत की नागरिकता, बन गए ब्रह्मचारी

जयपुर। अमेरिका से भारत भ्रमण पर आए एक शख्स को यहां की आबो-हवा और धर्म संस्कृति इस कदर रास आई कि वो यहीं का हो गया। नाम है सेथ डे हिंग्गीकरन। मूलरूप से अमेरिका के इडियाना में रहने वाले अमेरिकी नागरिक सेथ डे हिंग्गीकरन को बुधवार को राजस्थान के जयपुर में भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है।

कई नामी कंपनियों में करते थे काम

कई नामी कंपनियों में करते थे काम

पेशे से सीए सेथ डे हिंग्गीकरन ने बताया कि बताया कि वे अमेरिका की कई नामी कंपनियों में नौकरी करते थे। लाखों में वार्षिक आय थी। अमेरिका में भारत के हिंदू धर्म के बारे में काफी सुना था। दिल में इस धर्म को करीब से देखने और इसके रीति रिवाज समझने की ख्वाहिश थी।

17 साल पहले भारत आए

17 साल पहले भारत आए

अपनी इसी चाह को पूरा करने के लिए 17 साल पहले वर्ष 2002 में तीन सप्ताह के लिए भारत आया, लेकिन हिंदू धर्म से इतने प्रभावित हुए कि यहीं के होकर रह गए। वापस अमेरिका नहीं लौटे। भारत आने के बाद हिंग्गीकरन शुरुआत में तमिलनाडु में रहे, लेकिन गत दो बरसों से वे जयपुर में रह रहे हैं।

आजीवन ब्रह्मचर्य धारण कर लिया

आजीवन ब्रह्मचर्य धारण कर लिया

जयपुर में गृह विभाग से भारत की नागरिकता का प्रमाण पत्र लेने के बाद सेथ डे हिंग्गीकरन कहा कि वे बहुत खुश हैं। भारतीय धर्म ग्रंथ अद्भुत है। उन्हें समझने एवं पढ़ने में आनंद की प्राप्ति है। वे हिंदू धर्म से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने आजीवन ब्रह्मचर्य धारण कर लिया।

तमिलनाडु में योग और साधना सीखा

तमिलनाडु में योग और साधना सीखा

2002 में भारत आने के बाद इन्होंने तमिलनाडु में योग और साधना सीखना शुरू किया था। बाद में इसमें इतने रम गए कि उन्होंने भारतीय नागरिकता लेने के लिए आवेदन कर दिया। भारत से पैसा कमाने के लिए विदेशों में जाने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है, लेकिन सेथ डे जैसे लोग भी हैं जो योग और साधना से प्रभावित होकर पैसा छोड़कर भारतीय संस्कृति को अपनाने के लिए लालायित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+