Rajasthan में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने झालावाड़ नहीं आएंगे प्रभारी अजय माकन, जानिए वजह
राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए कांग्रेस प्रभारी अजय माकन झालावाड़ नहीं आएंगे। अजय माकन कांग्रेस हाईकमान को साफ कर चुके हैं कि वे राजस्थान नहीं जाना चाहते हैं।
Rajasthan में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच कथित सद्भावना के प्रदर्शन के रूप में दोनों का हाथ उठाना निश्चित रूप से समस्याओं का अंत नहीं है। खासकर राजस्थान में बिल्कुल नहीं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक आईसीसी महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान के प्रवेश के समय झालावाड़ में राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए मौजूद नहीं रहेंगे।

पार्टी हाईकमान को जता चुके राजस्थान नहीं जाने की मंशा
यह कठिन परिस्थिति है। क्योंकि अजय माकन ने कथित तौर पर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से कह दिया है कि वे राजस्थान नहीं जाना चाहते हैं। क्योंकि जो मुद्दे उन्होंने उठाए थे। वह अभी तक हल नहीं हुए हैं। इन मुद्दों में सबसे प्रमुख है, गहलोत की उन तीन करीबी नेताओं पर कोई कार्यवाही नहीं होना। जिन पर अजय माकन ने सोनिया गांधी को भेजी अपनी रिपोर्ट में एक्शन लेने की अनुशंसा की थी। राजस्थान में मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ पर अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्हें कांग्रेस हाईकमान की ओर से चेतावनी तक नहीं दी गई है।

गुजरात चुनाव के नतीजों के बाद हो सकती है कार्रवाई
कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि जब तक गुजरात चुनाव नहीं हो जाते और उनके नतीजे नहीं आ जाते तब तक कोई कार्यवाही होने की संभावना नहीं है। गुजरात में 5 दिसंबर को मतदान समाप्त हो जाएगा और 8 दिसंबर को नतीजे आ जाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में 4 दिसंबर को आएगी और यह साफ कर दिया है कि विभिन्न गुटों के नेताओं में कोई बयान बाजी नहीं होगी। ना ही एक दूसरे को नीचा दिखाने पर वे वैमन्सयताभरी हरकत होगी। इन हालात में समूचे संकट को यात्रा के राजस्थान से बाहर जाने तक रोक दिया गया है। इसके बाद क्या होगा यह संकटग्रस्त राजस्थान का अलग अध्याय होगा।

-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications