Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्थान में देवस्थान विभाग कराएगा बुजुर्ग लोगों को तीर्थयात्रा

जयपुर, 21 जुलाई। राजस्थान सरकार का देवस्थान विभाग दो साल बाद वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा पर लेकर जाएगा। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2022 के लिए 22 से 28 जुलाई के बीच जिला कलेक्टर और प्रभारी मंत्रियों की मौजूदगी में सभी जिलों की लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के 18 हजार तीर्थ यात्रियों को सितम्बर से रेलमार्ग से देश के 10 अधिक प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। वहीं 2 हजार यात्रियों को हवाई मार्ग से नेपाल की राजधानी काठमांडू के पशुपतिनाथ के दर्शन कराए जाएंगे। प्रदेश में हवाई यात्रा के लिए 70,745 और रेलमार्ग के लिए 1,03,126 लोगों ने आवेदन किया है।

ashok gahlot

इन स्थानों पर कराई जाएगी यात्रा

देवस्थान विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत यात्रियों को रेल मार्ग द्वारा रामेश्वरम-मदुरई, जगन्नाथपुरी, तिरुपति, द्वारकापुरी, सोमनाथ, वैष्णों देवी, अमृतसर, प्रयागराज वाराणसी, मथुरा वृन्दावन, सम्मेदशिखर, पावापुरी, उज्जैन ओम्कारेश्वर, गंगासागर, कोलकाता, कामाख्या गुवाहाटी, हरिद्वार, ऋषिकेश, बिहार शरीफ, वेलनकानी चर्च तमिलनाडु और हवाई मार्ग से पशुपतिनाथ, काठमांडू की यात्रा कराई जाएगी।

haridwar

प्रदेशभर से जाएंगे यात्री

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के तहत प्रदेश भर से यात्रियों को ले जाया जाएगा। प्रत्येक जिले से यात्रा पर जाने के इच्छुक यात्री को जिला कलेक्टर के यहाँ आवेदन करना होगा। सबसे ज्यादा यात्री जयपुर जिले से जाएंगे। हवाई मार्ग से 193 यात्रा पर जाएंगे। वहीं रेलमार्ग से 1760 बुर्जुर्गों को रेल मार्ग से ले जाया जाएगा। सबसे कम तीर्थ यात्री जैसलमेर जिले के 20 यात्री हवाई मार्ग से और 176 रेलमार्ग से तीर्थ यात्रा करेंगे।

devsthan vibhag

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+