राजस्थान में 'आपकी दादी' बयान पर धरना: कांग्रेस MLA के लिए पिता की परंपरा निभाते भोजन लेकर पहुंचे शर्मा
Aapki Dadi Controversial Remarks Rajasthan: राजस्थान में 'आपकी दादी' बयान पर कांग्रेस विधायकों का दूसरे दिन शनिवार को राजस्थान विधानसभा में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इस पूरे सियासी मामले में दिलचस्प पहलू के तौर पर कांग्रेस के सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा का योगदान सामने आया है। उन्होंने राजस्थान विधानसभा में धरने पर बैठक कांग्रेस विधायकों के लिए न केवल भोजन की व्यवस्था की, बल्कि अपने पिता की परंपरा को भी निभाया।
चूरू जिले के सरदारशहर के विधायक अनिल शर्मा अपने घर से बड़े-बड़े टिफिन में कांग्रेस विधायकों के लिए खाना लेकर राजस्थान विभानसभा पहुंचे। अनिल शर्मा के पिता भंवरलाल शर्मा भी अपने समय में इसी तरह से कांग्रेस के विधायकों के लिए घर का भोजन उपलब्ध करवाते थे।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Congress: कौन हैं वो 6 MLA, जो 'आपकी दादी' पर हंगामा करके हुए सस्पेंड, अब विधानसभा में धरना

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को बजट सत्र के दौरान विवादत टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि कि कांग्रेस ज्यादातर योजनाओं का नाम अपनी 'दादी' के नाम पर रख देती थी। मंत्री के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कड़ी आपत्ति जताते हुए सवाल किया कि क्या आप पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दादी कहकर संबोधित कर रहे हैं?
मंत्री गहलोत की टिप्पणी से विधानसभा में विवाद हुआ, जिसके कारण कांग्रेस के विधायकों ने भारी विरोध किया। विधायकों ने वेल में जाकर नारेबाजी की और इस मुद्दे को लेकर राजस्थान विधानसभा में हंगामा खड़ा कर दिया। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस पर राजस्थान विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के शेष बजट सत्र के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, रामकेश मीणा, हाकम अली खान, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गैसावत और संजय कुमार को निलंबित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि 31 जनवरी 2025 को शुरू हुए राजस्थान विधानसभा बजट सत्र में 19 फरवरी को डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान बजट 2025 पेश किया। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र मार्च के दूसरे सप्ताह तक चलने की संभावना है। अब 21 फरवरी को मंत्री गहलोत के बयान का विरोध करने पर कांग्रेस के छह विधायक बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिए गए, जिसके विरोध में कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार रात की राजस्थान विधानसभा में ही बिताई।
राजस्थान विधानसभा में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों के लिए भोजन की व्यवस्था करने में अनिल शर्मा ने अपने पिता की परंपरा को बरकरार रखते हुए, बड़े टिफिन में पारंपरिक भोजन जैसे मक्का-बाजरे की रोटी, हलुआ, लहसुन की चटनी, मिक्स सब्जी, और आलू-मैथी की सब्जी भेजी।
यह भी पढ़ें- राजस्थान विधानसभा में गहलोत बोले-'आपकी दादी' इंदिरा गांधी की योजना, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन












Click it and Unblock the Notifications