राजस्थान में 69 IAS अफसरों के तबादले, टीना डाबी के मंगेतर को खास पोस्ट, 5 जिलों में कलेक्टर भी बदले

जयपुर, 14 फरवरी। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बुधवार देर रात 69 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अफसरों के इस बार के फेरबदल में चर्चित आईएएस टीना डाबी के मंगेतर प्रदीस गवांडे की राजस्थान सचिवालय में एंट्री हुई है। वहीं, हिंसा प्रभावित करौली समेत पांच जिलों में कलेक्टर बदल दिए हैं।

करौली कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत को हटाया

करौली कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत को हटाया

करौली शहर में हिंदू नववर्ष पर शोभायात्रा पर पथराव के बाद हुई हिंसा के कारण राजस्थान सरकार की खासी किरकिरी हुई। अभी तक आरोपियों को पकड़ा तक नहीं जा सका है। करौली के जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत को विभागीय जांच का आयुक्त लगाया गया है।

 प्रमुख शिखर अग्रवाल की सचिवालय में वापसी

प्रमुख शिखर अग्रवाल की सचिवालय में वापसी

राजस्थान आईएएस तबादला सूची 2022 से एसीएस वीनू गुप्ता और भाजपा सरकार में प्रमुख पदों पर रहने वाले प्रमुख शिखर अग्रवाल की सचिवालय में वापसी हुई है। गुप्ता ​को उद्योग विभाग का जिम्मा दिया गया है। वहीं, शिखर अग्रवाल वन एवं पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग दिया गया है।

अग्रवाल एवं सुधाश पंत के विभागों को हल्का किया

अग्रवाल एवं सुधाश पंत के विभागों को हल्का किया

एसीएस सुबोध अग्रवाल एवं सुधाश पंत के विभागों को हल्का किया गया है। अग्रवाल से उर्जा ले लिया गया जबकि खान के साथ अब पीएचईडी के भी एसीएस होंगे। पंत को पीएचईडी से पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में वीनू गुप्ता की जगह चेयरमैन बनाया है।

 अब यहां नए जिला कलेक्टर

अब यहां नए जिला कलेक्टर

1. प्रकाश चंद शर्मा - बांसवाड़ा

2. अंकित कुमार​ सिंह - करौली
3. नकाते शिव प्रसाद - अलवर
4. सौरभ स्वामी - प्रतापगढ़
5. निशांत जैन - जालोर

टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी 22 अप्रैल को

टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी 22 अप्रैल को

चर्चित आईएएस टीना डाबी के मंगेतर प्रदीप के गवांडे का पुरातत्व और संग्रालय निदेशक से उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव पद पर तबादला किया है। टीना डाबी और प्रदीप के गवांडे 22 अप्रैल को शादी कर रहे हैं। पिछले दिनों दोनों ने शादी करने की सूचना सार्वजनक की थी। टीना डाबी अभी वित्त विभाग में जॉइंट सेक्रेट्री है। टीना के बाद अब गवंडे भी सचिवालय में आ गए हैं।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+