राजस्थान : आकाशीय बिजली गिरने से 9 बच्चों समेत 22 की मौत, PMO ने की 2-2 लाख की मदद की घोषणा

जयपुर, 12 जुलाई। राजस्थान कई हिस्सा में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं। हाल ही जयपुर, कोटा व भरतपुर समेत कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से 9 बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो गई है।

Recommended Video

    Weather Alert: UP, MP, Rajasthan में बिजली गिरने से 75 की मौत, PM Modi ने जताया दुख |वनइंडिया हिंदी
    आमेर वॉच टावर पर गिरी आकाशीय बिजली

    आमेर वॉच टावर पर गिरी आकाशीय बिजली

    जयपुर में आमेर महल के पास वॉच टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हुई है जबकि कोटा के सांगोद स्थित ​गरड़ा गांव में रविवार दोपहर को बकरियां चराते दो सगे भाई 13 वर्षीय अखराज व 16 वर्षीय विक्रम पर आकाशीय बिजली गिर गई। इनके साथ ही 16 वर्षीय उर्जन, 10 वर्षीय राधे व 30 वर्षीय मानसिंह की भी मौत हुई है।

     यहां भी सगे भाइयों की मौत

    यहां भी सगे भाइयों की मौत

    इधर, भरतपुर के बाड़ी गांव में दो सगे भाई विपिन व भोलू और उनके गांव का ही लवकुश तथा झालावाड़ में एक बच्चे, बारां के केलवाड़ा में 19 वर्षीय दीपक, चाकसू में 12 वर्षीय गोलू, सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में पिंटू की आकाशीय बिजली की वजह से मौत हुई।

    पीएमओ ने मदद की घोषणा

    राजस्थान के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने से जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई। घायलों को 50 हजार की राशि प्रदान की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+